Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल:08/08/2023
    समाचार

    आज का राशिफल:08/08/2023

    By Tv 36 HindustanAugust 8, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रह सकता है.आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें. किसी अच्छे चिकित्सक से जल्द से जल्द परामर्श लें अन्यथा,आप किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं. आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है या फिर आपको ब्लड प्रेशर से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है. आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं.आप घूमने के लिए वाहन का प्रयोग ना करें, वाहन चलाने में सावधानी बरतें, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है, और आपको शारीरिक चोट का सामना भी करना पड़ सकता है.

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रख सकता है. व्यापार करने वाले जातक किसी भी प्रकार का अपने व्यापार में कोई जोखिम न उठाए. कोई भी बड़ा लेनदेन करने से बचे अन्यथा,आप को व्यापार में बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है.आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है,जिसके कारण आपके परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकते हैं.आप यदि कोई बड़ा कार्य खोलना चाह रहे थे तो,कल अपना फैसला टाल दें नहीं तो,आपको बड़ा कार्य खोलने में हानि का सामना करना पड़ सकता है.

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. सेहत की बात करें तो कल आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब हो सकता है.आपको थकान महसूस होगी.सर में दर्द इत्यादि भी हो सकता है.चिकित्सक को दिखाकर दवाइयां खाते रहे.अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं,परंतु आप सावधानी से चले अन्यथा, आपको कोई शारीरिक चोट भी लग सकती हैं.व्यापार कर रहे जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही बेहतर रहने वाला है.आप जिस कार्य को भी करने की योजना बनाएंगे,आपका कार्य सफल हो जाएगा.परिवार में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.आपका जीवन साथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है,इस मतभेद को ज्यादा आगे न बढ़ने दें अन्यथा,आपके परिवार में कलह हो सकती हैं.आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती हैं.यदि आप अपना कोई नया व्यवसाय खोलना चाहते हैं तो,आपको कामयाबी मिलेगी,और उसमें आपको लाभ भी प्राप्त होगा,जिससे आपकी रोजी-रोटी में भी बढ़ोतरी होगी.

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी से भरा रह सकता है. यदि आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने जा रहे हो तो, थोड़ा सोच समझकर जाये, यात्रा में सावधानी बरतें,अन्यथा आपको किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है. कल आपको अपनी किसी परिचित की कोई दुखद खबर मिल सकती है.आप बहुत दुखी हो सकते हैं. व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापार में थोड़ी सी सावधानी बरतें.

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा.आप अपने पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं, और वहां पर मौज मस्ती भी कर सकते हैं.आपके परिवार के बच्चे बहुत खुश रहेंगे.बहुत समय से आपका कोई कार्य अटका हुआ था,कल उस कार्य के पूरे होने से आप प्रसन्न रहेंगे, आपका रोम रोम खिल उठेगा.आपको अपने परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा आप जिस क्षेत्र में भी अपना भाग्य कलमाना चाहेंगे, कल आपको सफलता की प्राप्ति होगी.

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही शानदार होने वाला है.आपका जमीन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला सुलझेगा,जिसमें आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. यदि आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं,आपके लिए शुभ दिन है. अभी आप कोई मकान इत्यादि खरीदने का प्रोग्राम बना रहे हैं या कोशिश कर रहे हैं तो, आप मकान खरीदने में सक्षम रहेंगे.अपने व्यापार में आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे आप बहुत खुश रहेंगे.

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें आप अपने बहुत मेहमानों को बुला सकते हैं,उनकी आवभगत में आपका सारा समय बीतेगा. शाम के समय आपको थोड़ी थकान हो सकती है.यदि आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हुए हैं तो, कल आपके पद में उन्नति हो सकती हैं,और समाज में आप के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती हैं.

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपके परिवार में कई दिनों से चला आ रहा विवाद कल खत्म होगा, जिससे आप के परिवार के सदस्यों में थोड़ी सी संतुष्टि देखने को मिलेगी. आप अपने घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं.आप अपने घर में सुंदरकांड जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं. आप अपने मिलने वाले को भी इसमें बुला सकते हैं . आप धार्मिक चर्चाओं में व्यस्त रहेंगे.

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो,कल आप किसी लंबी यात्रा पर ना जाएं.अन्यथा आपको कोई परेशानी हो सकती है.वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो आपको किसी शारीरिक चोट का सामना करना पड़ सकता है. यदि आप अपना कोई नया व्यापार करना चाहते हैं तो,आप अपने पार्टनर पर ज्यादा विश्वास ना करें. व्यापार के सिलसिले में कल आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है.

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा.आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहेगा. आपको शरीर में कहीं भी कोई कष्ट नहीं होगा. आप के पुराने जो भी कार्य अटके हुए थे,वह कल पूरे होगे.प्रॉपर्टी से संबंधित यदि कोई मामला आपका न्यायालय में चल रहा था तो, वह मामला सुलझने में कोई बाधा सकती है. आपका मन बहुत परेशान हो सकता है. किसी विशेष कार्य को करने के लिए कल आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने के लिए जाना पड़ सकता है और आपका काम बन सकता है

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपका कल सारा दिन बहुत ही शानदार बीतेगा. आपके परिवार में नए-नए मेहमानों का आवा गमन रहेगा.जिनके साथ रहकर आपका मन बदलेगा और आपके मन को थोड़ी प्रसन्नता भी होगी.आप अपने परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं. आपकी समाज में और आपके परिवार में मान सम्मान में वृद्धि होगी.यदि आप किसी व्यापार को खोलना चाहते हैं तो, कल आपको लाभ की प्राप्ति होगी, और इससे आपको धन की भी बढ़ोतरी होगी.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला रेसलर रानी राणा ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया…
    Next Article इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भरोसे का सम्मेलन को करेंगे संबोधित…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?