Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का टैरो राशिफल गजकेसरी राजयोग से मेष, मिथुन सहित 5 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख, बढ़ेगी कमाई…
    समाचार

    आज का टैरो राशिफल गजकेसरी राजयोग से मेष, मिथुन सहित 5 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख, बढ़ेगी कमाई…

    By Tv 36 HindustanJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन गजकेसरी राजयोग प्रभाव में रहने वाला है। दरअसल, आज गुरु से सप्तम भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे। जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। इसी के साथ टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि गजकेसरी राजयोग से शुक्रवार के दिन सबसे ज्यादा लाभ और सफलता मेष, मिथुन, कर्क,सिंह,धनु राशि के लोगों के लिए दिन धन संपत्ति के मामले में लाभकारी रहेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छी सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

    मेष राशि वाले लोग अपने पारिवारिक व्यवसाय के प्रचार के लिए धन खर्च करेंगे। व्यावसायिक विकास के लिए छोटी यात्रा हो सकती है। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। धन-संपत्ति बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक दस्तावेजों से जुड़े कामों के लिए दिन शुभ है।

    वृषभ राशि के जातक धन बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोजेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग के जातक अपनी बातचीत से ग्राहकों को प्रभावित करेंगे। मानसिक दुविधा से बाहर निकलने पर समय अच्छा रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।

    मिथुन राशि के जातकों, खासकर तकनीकी क्षेत्र, फिल्म उद्योग और ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को जल्द ही नई नौकरी मिल सकती है। वेतन वृद्धि के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत हो सकती है।

    कर्क राशि वालों के पुराने संपर्क नए काम दिलाने में मदद करेंगे। आत्मविश्वास की कमी जोखिम भरे काम करने से रोक सकती है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता मिलेगी। इच्छाएँ पूरी होंगी और निवेश लाभदायक रहेगा।

    सिंह राशि के लोग कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे। आज कार्यस्थल पर सभी से स्पष्ट बातचीत करें। व्यावसायिक रूप से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पदोन्नति के योग हैं। सरकारी कामों से धन लाभ होगा।

    कन्या राशि के लोगों को मनमानी से बचना चाहिए। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से नुकसान हो सकता है। कार्य-संबंधी यात्रा हो सकती है। उच्च अधिकारियों से गलतफहमी हो सकती है। कमाई सामान्य रहेगी।

    तुला राशि के लोग अपने कामों को गुप्त रखेंगे। ट्रेवल एजेंसी और निवेश से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा है। आज आपको अच्छी मात्रा में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन, खर्च थोड़ा सूझबूझ के साथ करें।

    वृश्चिक राशि के जातक इन्वेंट्री मैनेजमेंट में समय बिताएंगे। व्यावसायिक लाभ की संभावना है। चार्टर्ड अकाउंटेंट, कमीशन एजेंट और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा। ब्रांडिंग करने वालों के लिए कमाई के अच्छे मौके हैं।

    मकर राशि के लोगों को महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचना चाहिए। मानसिक दुविधा में गलत फैसले हो सकते हैं। अव्यवस्थित दिनचर्या मुश्किलें पैदा कर सकती है, इसलिए योजना बनाना जरूरी है। धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

    कुंभ राशि के लोग अपने काम में किसी का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे। रूढ़िवादी सोच छोड़कर आधुनिक तरीके से काम करना फायदेमंद होगा। पुरानी बातों पर समय बर्बाद न करें। उधार में काम करना पड़ सकता है और पैसा फंस सकता है।

    मीन राशि के लोग व्यावसायिक संबंध मजबूत करने पर ध्यान देंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुश्किल परिस्थितियों में खुद को साबित करने की क्षमता फायदेमंद रहेगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

    धनु राशि के जो लोग सर्विस प्रोवाइडर का काम करते हैं उन्हें लाभ होगा। सूझबूझ से प्रतिद्वंद्वियों को मात देंगे। हालांकि, नौकरीपेशा जातकों का बॉस से मतभेद हो सकता है, धैर्य से काम लें। हालांकि, आज का दिन आर्थिक रूप से समय अच्छा है।

    Post Views: 1,700

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनाक, कान, आंख ही नहीं, इस अंग से भी निकलते हैं प्राण, जानें कैसे शरीर त्यागती है आत्मा…
    Next Article धान खरीदी अनियमितताओं पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई उतरदा एवं कुल्हरिया समिति प्रबंधक उपार्जन प्रभारी विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने दिए निर्देश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…

    August 23, 2026

    ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…

    August 23, 2026

    सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…
    • ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…
    • सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…
    • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?