नई दिल्ली:– दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल अगले 3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के के मुताबिक दशहरा तक दिल्ली का मौसम साफ रहने की संभावना है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में बारिश पूरी तरह से थम चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 25 सितंबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिससे गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ेगा। 26, 27 और 28 सितंबर को भी हल्की बारिश का अनुमान है।
बिहार-झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। पटना, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में गर्मी परेशान कर सकती है। दशहरा के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। झारखंड के दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
शहर अधिकतम तापमान (24 सितंबर) न्यूनतम तापमान (24 सितंबर)
दिल्ली 36°C 26°C
मुंबई 28°C 26°C
कोलकाता 30°C 27°C
चेन्नई 33°C 27°C
लखनऊ 34°C 27°C
पटना 33°C 28°C
रांची 28°C 23°C
जयपुर 34°C 24°C
भोपाल 32°C 23°C
