छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आरंग विकासखंड के 88 श्रद्धालुओं का दल बाबा बैद्यनाथ धाम (झारखंड) की तीर्थयात्रा के लिए शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में रवाना हुआ। जनपद पंचायत आरंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी मुरली साहू ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया।खबरें पढ़ें
आरंग से रवाना हुए सभी 88 तीर्थयात्री रायपुर पहुंचेंगे, जहां से वे विशेष तीर्थयात्री ट्रेन के माध्यम से झारखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। दर्शन एवं पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं का दल आगामी 2 नवंबर को वापस लौटेगा।
रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की अभिलाषा लिए तीर्थयात्रियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष रिंकू (रविंद्र) चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, भाजपा महामंत्री अशोक चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता के.के. भारद्वाज, पार्षद संतोष लोधी एवं उमाकांत यादव, पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर, तोषण साहू, विक्रम परमार, संतोष चंद्राकर, पद्मिनी साहू, राजेश्वरी साहू एवं संगीता साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
