रायपुर
छ्त्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के करीब 40 हजार कर्मी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से बेमुद्दत हड़ताल पर रहेंगे। वेतन विसंगति, अनियमित वेतन, कोरोना भत्ता डॉक्टरों समेत मेडिकल स्टाफ पर हो रही हिंसा को लेकर प्रदेश के हर जिले में स्वास्थ्य कर्मी धरना प्रदर्शन कर रैली निकालेंगे।
फेडरेशन के सदस्य टारजन गुप्ता ने जानकारी दी कि पहली बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी णकर्मचारी एक मंच पर जुट रहे हैं। पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर शहर क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की सेवाएं एकसाथ प्रभावित होंगी।
इस हड़ताल के चलते शासकीय चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्रों में OPD के साथ-साथ पोस्टमार्टम और एमएलसी की सुविधा भी नहीं मिल पाएगी। नर्सों के भी हड़ताणल पर जाने की वजह से वार्ड में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधा प्रभावित होगी।
