Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » स्वतंत्रता दिवस पर देखिए देशभक्ति से भरी यह फिल्में….
    शीर्ष आलेख

    स्वतंत्रता दिवस पर देखिए देशभक्ति से भरी यह फिल्में….

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लंबे वक्त से बॉलीवुड देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक शानदार फिल्म बनाता आ रहा है। आलम ये रहा है कि इन फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। आजादी के संघर्ष की कहानी को दिखाती इन फिल्मों को हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई चैनल्स पर दिखाया जाता है। बचपन से हम और आप ऐसी मूवी को देखते आ रहे हैं, लेकिन फिर भी हम पूरे उत्साह के साथ इन्हें देखना पसंद करते हैं। इन चीजों को पढ़कर आपको अंदाजा लग गया होगा कि हमारा आज का टॉपिक क्या है। चलिए अब हम आपका संस्पेंस खत्म करते हुए बॉलीवुड की देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट आपके सामने रखते हैं।

    शहीद (1965)1965 की फिल्म ‘शहीद’ में मनोज कुमार, मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने ‘शहीद भगत सिंह’ के किरदार को बखूबी निभाया था। इस फिल्म ने नेशनल अवार्ड भी अपने नाम किया था। यह पूरी फिल्म भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इस फिल्म के स्क्रीनप्ले में भगत सिंह के करीबी समर्थक बटुकेश्वर दत्त ने स्वयं योगदान दिया था। यह एक बेहतरीन फिल्म है, जिसे हर किसी को एक बार न एक बार देखनी चाहिए।

    गांधी (1982)मोहनदास करमचंद गांधी जिनका भारत की आजादी में एक बड़ा योगदान रहा है। उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘गांधी’ एक बेहतरीन फिल्म है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह एक हॉलीवुड फिल्म है और इसमें गांधी जी के साउथ अफ्रीका कार्यकाल से लेकर उनकी हत्या तक की कहानी कुछ ही घंटों में इस फिल्म के जरिए आप देख सकते हैं। वहीं, बेन किंग्सले की बेहतरीन एक्टिंग और उनका लुक उन्हें ‘गांधी’ के रोल के लिए एक पर्फेक्ट चेहरा बनाता है। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए थे।

    मंगल पांडे – द राइजिंग (2005)साल 2005 में आई आमिर खान की फिल्म ‘मंगल पांडे – द राइजिंग’ महान मंगल पांडे की जीवनी थी, जिन्होंने अंग्रेजों से भारत को आजाद करने के लिए अपने प्राण कुर्बान कर दिए। केतन मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म ‘आमिर खान’ की एक कमबैक फिल्म थी। वीर मंगल पांडे के बारे में यह कहा जाता है कि उन्हें फाँसी देने के लिए जल्लाद भी तैयार नहीं थे। ऐसा कहा जाता है कि जल्लाद अपने ऊपर वीर मंगल पांडे के खून की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते थे।

    द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)भगत सिंह की बायोपिक ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ अजय देवगन की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही। यह कहानी उनके बचपन से लेकर उनके शहीद होने तक के सफर को कुछ ही घंटों में बखूबी दिखाती है। सिर्फ भगत सिंह ही नहीं, बल्कि इसमें सुखदेव और राजगुरु के किरदारों को निभाने वाले कलाकारों ने भी काफी बेहतरीन एक्टिंग कर इस फिल्म से सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई। इस मूवी ने दो नेशनल अवार्ड अपने नाम किए थे। अगर अब तक आपने यह फिल्म नहीं देखी, तो हम कह सकते हैं कि आप एक बहुत अच्छी फिल्म मिस कर रहे हैं।

    मणिकर्णिका : झाँसी की रानी (2019)देश की आजादी में जितना योगदान पुरुष वीरों ने दिया उतना ही योगदान महिलाओं ने भी दिया था। बचपन में आप सबने अपने किताब में वो कविता तो पढ़ी ही होगी, ‘खूब लड़ी मर्दानी, वो तो झाँसी वाली रानी थी’। इसी महान महिला योद्धा पर बनीं थी फिल्म ‘मणिकर्णिका : झाँसी की रानी’। मुख्य किरदार में कंगना रनौत ने फिर एक बार अपना बेस्ट दिया। रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और उनके जिंदगी के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को यह मूवी उजागर करती है।

    यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे आसानी से देख सकते हैं।हमारे देश के लिए मर-मिटने वाले महान योद्धाओं के बारे में जब हम किताबों में पढ़ते हैं तो वो एक अलग अनुभव होता है। वहीं, जब इन्हीं की लाइफ स्टोरी को हम फिल्मों के जरिए अपने सामने देखते हैं तो कहीं न कहीं हमारी कल्पना के जरिए हमें लगता है कि भारत को आजाद कराने में उनका जोश और जुनून कुछ ऐसा ही रहा होगा। आज भारत देश और हम आजाद हैं, सिर्फ उन महान लोगों के बलिदान की वजह से।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपांच साल पहले लापता हुई न्यूज एंकर सलमा खान की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा…
    Next Article Lic की इस पॉलिसी में बीमाधारक को आकस्मिक मौत होने पर परिवार के लोगों को 125 फीसदी तक का भुगतान करना पड़ता है….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक…

    November 28, 2026

    परिसीमन क्या है और कैसे तय होती हैं लोकसभा सीटें 2029 चुनाव से पहले क्यों मचा है सियासी घमासान, आसान भाषा में समझें पूरा गणित…

    November 28, 2026

    महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से होगी वसूली, बालोद में सामने आए 5,249 नाम, मची खलबली…

    November 28, 2026

    एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक…

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक…
    • परिसीमन क्या है और कैसे तय होती हैं लोकसभा सीटें 2029 चुनाव से पहले क्यों मचा है सियासी घमासान, आसान भाषा में समझें पूरा गणित…
    • महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से होगी वसूली, बालोद में सामने आए 5,249 नाम, मची खलबली…
    • एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक…
    • घर के मुख्य दरवाजे पर जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, जानें वास्तु नियम और उनका महत्व…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?