Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » परिसीमन क्या है और कैसे तय होती हैं लोकसभा सीटें 2029 चुनाव से पहले क्यों मचा है सियासी घमासान, आसान भाषा में समझें पूरा गणित…
    समाचार

    परिसीमन क्या है और कैसे तय होती हैं लोकसभा सीटें 2029 चुनाव से पहले क्यों मचा है सियासी घमासान, आसान भाषा में समझें पूरा गणित…

    By Tv36 HindustanNovember 28, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- परिसीमन क्या है और कैसे तय होती हैं लोकसभा सीटें? 2029 चुनाव से पहले क्यों मचा है सियासी घमासान, आसान भाषा में समझें पूरा गणित
    नई दिल्ली। Indian Politics: देश की राजनीति में एक बार फिर परिसीमन का मुद्दा चर्चा में आ गया है। 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून को लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार की तैयारियों ने सियासी बहस तेज कर दी है। केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव सामने आया है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं। विपक्ष को आशंका है कि परिसीमन के नाम पर चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर परिसीमन क्या होता है, लोकसभा की सीटें कौन तय करता है और इस प्रक्रिया से देश की राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है?

    क्या होता है परिसीमन?
    परिसीमन का मतलब आसान भाषा में समझें तो देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को दोबारा निर्धारित करना है। समय के साथ किसी क्षेत्र की आबादी बढ़ती है तो मतदाताओं की संख्या में भी बदलाव होता है। ऐसे में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और प्रतिनिधित्व को व्यवस्थित करने के लिए परिसीमन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके तहत यह तय किया जाता है कि कौन सा इलाका किस लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र में आएगा। इसका उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्रों में जनसंख्या के आधार पर उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होता है।

    लोकसभा और विधानसभा सीटों का फैसला कौन करता है?
    भारत में परिसीमन का काम परिसीमन आयोग करता है। यह एक स्वतंत्र और उच्चाधिकार प्राप्त निकाय होता है, जिसका गठन परिसीमन आयोग अधिनियम के तहत किया जाता है। भारत में अब तक 1952, 1963, 1973 और 2002 में चार बार परिसीमन आयोग का गठन किया जा चुका है। आयोग के आदेशों को कानूनी दर्जा प्राप्त होता है। राष्ट्रपति की ओर से निर्धारित तारीख से ये आदेश लागू होते हैं। खास बात यह है कि परिसीमन आयोग के आदेशों को अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। आयोग के आदेश संसद और संबंधित राज्य विधानसभाओं के सामने रखे जाते हैं, लेकिन उन्हें इनमें बदलाव करने का अधिकार नहीं होता।

    परिसीमन को लेकर क्यों छिड़ी है बहस?

    परिसीमन को लेकर मौजूदा विवाद की बड़ी वजह महिला आरक्षण कानून और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है। सरकार चाहती है कि महिला आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया को परिसीमन से जोड़ा जाए। प्रस्ताव के तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात कही गई है। सरकार का तर्क है कि इससे महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। वहीं विपक्ष का कहना है कि परिसीमन की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और इसका इस्तेमाल किसी राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

    नए परिसीमन विधेयक में क्या है खास?

    प्रस्तावित परिसीमन विधेयक 2026 में कई ऐसे प्रावधान हैं, जिनके तहत केंद्र सरकार अधिसूचना जारी करके परिसीमन आयोग का गठन कर सकती है। आयोग में सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त या उनके द्वारा नामित निर्वाचन आयुक्त और संबंधित राज्य के राज्य निर्वाचन आयुक्त को भी आयोग में शामिल करने का प्रावधान है। आयोग अपने काम में सहायता के लिए संबंधित राज्य के 10 प्रतिनिधियों को भी जोड़ सकता है। इनमें पांच सांसद और पांच विधायक होंगे। केंद्र सरकार आयोग का कार्यकाल निर्धारित कर सकेगी और जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। विधेयक में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र से जुड़ा प्रावधान भी शामिल है। इसके अनुसार, यह क्षेत्र कब्जे से मुक्त होने की स्थिति में वहां जम्मू-कश्मीर विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग को परिसीमन आयोग के रूप में दी जाएगी।

    विपक्ष को किस बात का डर है?

    परिसीमन को लेकर विपक्षी दलों ने कई सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव करके राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश हो सकती है। असम और जम्मू-कश्मीर में हुए परिसीमन का उदाहरण देते हुए विपक्ष ने चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं में कथित हेरफेर की आशंका जताई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा पर 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। वहीं सरकार ने विपक्ष की आशंकाओं को खारिज किया है। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने एकजुट होकर रणनीति बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया है। इसमें इंडिया गठबंधन के अलावा द्रमुक, आम आदमी पार्टी और बीजद जैसे दलों को भी बुलाया गया है।

    2011 की जनगणना के आंकड़ों पर क्यों हो रही है चर्चा?

    इस पूरे विवाद में जनगणना के आंकड़े भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अप्रैल में लोकसभा में कहा था कि नई जनगणना के आंकड़े आने के बाद परिसीमन की प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है। इसके लिए व्यापक जन परामर्श की भी जरूरत होगी। ऐसे में 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून को लागू करने में देरी हो सकती है। इसी वजह से 2011 की जनगणना के आंकड़ों के इस्तेमाल को लेकर चर्चा हो रही है।

    कुल मिलाकर परिसीमन केवल लोकसभा और विधानसभा सीटों की सीमाएं बदलने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर देश के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ सकता है। आने वाले समय में सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर होने वाली चर्चा तय करेगी कि परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर आगे क्या रास्ता निकलता है।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमहतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से होगी वसूली, बालोद में सामने आए 5,249 नाम, मची खलबली…
    Next Article एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक…

    November 28, 2026

    महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से होगी वसूली, बालोद में सामने आए 5,249 नाम, मची खलबली…

    November 28, 2026

    एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक…

    November 28, 2026

    घर के मुख्य दरवाजे पर जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, जानें वास्तु नियम और उनका महत्व…

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक…
    • परिसीमन क्या है और कैसे तय होती हैं लोकसभा सीटें 2029 चुनाव से पहले क्यों मचा है सियासी घमासान, आसान भाषा में समझें पूरा गणित…
    • महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से होगी वसूली, बालोद में सामने आए 5,249 नाम, मची खलबली…
    • एग्रोविजन 2026 में खेती के नए स्टार्टअप पर मंथन, गांव स्तर पर बन सकेगी जैविक खाद और कीटनाशक…
    • घर के मुख्य दरवाजे पर जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, जानें वास्तु नियम और उनका महत्व…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?