रिपोर्टर गिरिधारी यादव/सीमा खरे
जांजगीर चांपा: पामगढ़ ग्राम पंचायत ससहा का आश्रित गाँव शुक्ला भाठा का पेय जल का पानी इतना गंदा है जिसे पी कर गाँव के लोग बीमार पड़ रहे है.
गाँव मे नल तो लगा दिया है मगर उसका पानी कैसा है ये जानने की जरूरत नहीं समझा जा रहा है न तो टंकी साफ की गयी है न ही पानी को साफ किया गया है टंकी का पानी गटर की पानी की तरह हो गया है जिसे गाँव के लोग पी रहे है जब टंकी का पानी गंदा हैये पता चलने पर गाँव लोगो ने इसकी शिकायत अपने सरपंच से की है पर सरपंच ध्यान नही दे रहे हैं गाँव वाले गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हो गये हैं.
सब जानते हैं जल ही जीवन है मगर ऐसे इस्थिती मे जल को जहर बनते देर नही होगी अगर ऐसे ही लापरवाही करते रहे तो सच में पानी को जहर बनते समय नही लगेगी