Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनगणना में ‘संप्रदाय’ के कॉलम का क्या मतलब है, जाति और धर्म से कैसे अलग होगा,ये सब यहां उदाहरण समेत समझिए…
    समाचार

    जनगणना में ‘संप्रदाय’ के कॉलम का क्या मतलब है, जाति और धर्म से कैसे अलग होगा,ये सब यहां उदाहरण समेत समझिए…

    By Tv 36 HindustanOctober 30, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- देश में जनगणना अब 2025 में शुरू हो सकती है. इसके आंकड़े 2026 तक आ सकते हैं. इस बार जनगणना में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. नए सवाल से लेकर ऑप्शन तक जोड़े जाने की तैयारी है. जनगणना में पहली बार संप्रदाय को लेकर भी सवाल पूछे जाने की संभावना है. लोगों से उनके संप्रदाय से जुड़ी जानकारी देने के लिए कहा जा सकता है. उदाहरण के तौर पर कर्नाटक में लिंगायत जैसे समूह है, जो सामान्य श्रेणी में आते हैं, लेकिन एक अलग संप्रदाय के रूप में पहचाने जाते हैं.

    अब तक जनगणना में धर्म और वर्ग पूछा जाता रहा है. साथ ही सामान्य, अनुसूचित जाति और जनजाति की गणना होती है, लेकिन इस बार लोगों से यह भी पूछा जा सकता है कि वे किस संप्रदाय के अनुयायी हैं. उदाहरण के तौर पर अनुसूचित जाति में वाल्मीकि, रविदासी जैसे अलग-अलग संप्रदाय हैं. इस्लाम में शिया और सुन्नी शामिल हैं, जबकि जातियों में ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य जैसे समूह शामिल हैं. यानी धर्म, वर्ग के साथ संप्रदाय के आधार पर भी जनगणना की मांग पर सरकार विचार कर रही है.

    देश में पहली बार जनगणना के आंकड़े डिजिटल तरीके से जुटाए और संकलित किए जाएंगे. इसके लिए विशेष पोर्टल तैयार किया गया है. इस पोर्टल में जातिवार जनगणना के आंकड़ों के लिए भी प्रावधान किए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक जातिवार जनगणना होने की स्थिति में पहली बार देश में मुसलमानों और अन्य मतों के अनुयायियों की भी जातियां गिनी जाएंगी.

    ज्यादा सटीक पॉलिसी बनाने में मिलेगी मदद

    दरअसल, कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने धर्म और वर्ग के साथ-साथ संप्रदाय के आधार पर भी गणना कराए जाने की मांग उठाई थी. जानकारों का कहना है कि संप्रदाय और जाति पर जनगणना के आंकड़े ज्यादा सटीक पॉलिसी बनाने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि संप्रदायों को धर्मों के भीतर उपसमूहों के रूप में मान्यता दी जाती है जो अक्सर अलग-अलग मान्यताओं और प्रथाओं को दर्शाते हैं. इसके विपरीत जाति पारंपरिक रूप से सामाजिक स्तरीकरण पर आधारित एक प्रणाली है.

    संप्रदाय और जाति अलग-अलग अवधारणाएं

    जनगणना के आंकड़ों से देश की धार्मिक जनसंख्या के बारे में भी डेटा जुटाया जा सकेगा. 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा 79.8% आबादी हिंदुओं की है. उसके बाद 14.2% मुस्लिम, 2.3% ईसाई और 1.7% सिख हैं. भारतीय सामाजिक व्यवस्था में संप्रदाय और जाति दो अलग-अलग अवधारणाएं हैं, जो अक्सर एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं लेकिन इनके उद्देश्य अलग-अलग होते हैं.

    जनगणना में संप्रदाय के कॉलम का मतलब यह है कि व्यक्ति किस धार्मिक या सांस्कृतिक समूह से संबंधित है. इसे एक विशेष सांस्कृतिक या सामाजिक समूह के रूप में समझ सकते हैं जो अक्सर एक विशिष्ट पहचान या परंपरा के अनुसार खुद को परिभाषित करता है.

    धर्म: यह विश्वास प्रणाली या आध्यात्मिक सिद्धांतों का समूह होता है, जैसे हिंदू धर्म, इस्लाम, ईसाई धर्म, सिख धर्म, आदि. धर्म एक व्यापक पहचान है जो व्यक्ति के धार्मिक विश्वासों को दर्शाती है.
    जाति: यह विशेषतः भारतीय समाज में सामाजिक स्तर पर व्यक्ति की वंशानुगत या पारंपरिक श्रेणी का निर्धारण करती है. जैसे – ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र आदि.
    संप्रदाय: धर्म से जुड़े हुए उप-समूह या अलग-अलग अनुयायी समुदायों को संप्रदाय कहा जा सकता है. उदाहरण के लिए हिंदू धर्म में शैव, वैष्णव, शाक्त आदि संप्रदाय होते हैं. इसी तरह इस्लाम में शिया और सुन्नी दो प्रमुख संप्रदाय हैं.
    उदाहरण: यदि एक व्यक्ति हिंदू धर्म से है तो वो अपने धर्म के कॉलम में हिंदू लिखेगा, लेकिन हिंदू धर्म में वह किस संप्रदाय से है, जैसे शैव (भगवान शिव के उपासक), वैष्णव (भगवान विष्णु के उपासक), लिंगायत, रविदासी और वाल्मीकि… यह संप्रदाय के कॉलम में लिखा जाएगा. इसी तरह अगर कोई व्यक्ति इस्लाम धर्म से है तो वो अपने धर्म के कॉलम में मुस्लिम लिखेगा, लेकिन उसका संप्रदाय शिया या सुन्नी हो सकता है, जो संप्रदाय के कॉलम में आएगा. संप्रदाय की जानकारी जनगणना में धार्मिक विविधता और मान्यताओं की विस्तृत पहचान करने में सहायक होती है.

    Post Views: 1,775

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब आप भी जानकर रह जाएंगे दंग,आखिर पुरुष क्यों करते हैं चीट ये हैं 5 चौंकाने वाले कारण …
    Next Article दिवाली में दंतेश्वरी मां करती हैं रोगों का नाश, जड़ी बूटी वाले जल से ठीक होते हैं रोग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    MP के सतना-चित्रकूट में बिगड़े हालात, खतरे के निशान से ऊपर मंदाकिनी, अब इन जिलों में बारिश…

    September 2, 2026

    AIIMS जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज उपराष्ट्रपति का दौरा कई गेट बंद, रूट पर रहेगी कड़ी निगरानी…

    September 2, 2026

    दुर्ग में स्वाइन फ्लू की बढ़ी चिंता, H1N1 के 13 मरीज मिले, जानिए अभी और कितने अस्पताल में…

    September 2, 2026

    30 दिन तक रोज एक आंवला खाइए, शरीर में दिख सकते हैं ये बदलाव जानिए खाने का सही तरीका…

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • MP के सतना-चित्रकूट में बिगड़े हालात, खतरे के निशान से ऊपर मंदाकिनी, अब इन जिलों में बारिश…
    • AIIMS जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज उपराष्ट्रपति का दौरा कई गेट बंद, रूट पर रहेगी कड़ी निगरानी…
    • दुर्ग में स्वाइन फ्लू की बढ़ी चिंता, H1N1 के 13 मरीज मिले, जानिए अभी और कितने अस्पताल में…
    • 30 दिन तक रोज एक आंवला खाइए, शरीर में दिख सकते हैं ये बदलाव जानिए खाने का सही तरीका…
    • इस प्रदेश में RTE प्रवेश का नया शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 11-12 जनवरी को लॉटरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?