Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चना में फूल आने के समय क्या करें और क्या नहीं, पढ़ें एक्सपर्ट सलाह…
    News

    चना में फूल आने के समय क्या करें और क्या नहीं, पढ़ें एक्सपर्ट सलाह…

    By Tv 36 HindustanMarch 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- चना देश की सबसे प्रमुख दलहनी फसल है. चने को दालों का राजा भी कहा जाता है. उत्तरी भारत में इसका उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है. इसकी खेती संरक्षित नमी वाले शुष्क क्षेत्रों में आसानी से की जा सकती है. चना शुष्क और ठंडी जलवायु की फसल है. इसे रबी मौसम में उगाया जाता है. मध्यम वर्षा और ठंडी सर्दी वाले क्षेत्र इसकी खेती के लिए सबसे उपयुक्त हैं. इसकी खेती के लिए 24 से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान उपयुक्त माना जाता है. चने की खेती हल्की से भारी मिट्टी में की जाती है. लेकिन अधिक जल धारण क्षमता और उचित जल निकासी वाली मिट्टी सर्वोत्तम होती है.
    इसकी अच्छी वृद्धि के लिए पीएच 5.5 से 7 वाली मिट्टी अच्छी रहती है. वहीं चने की फसल से बंपर पैदावार लेने के लिए जरूरी है कि किसान फसल कि देखभाल सही तरीके से और समय पर करे. इसी कड़ी में आइए जानते हैं फूल आने के समय क्या करें और क्या नहीं. 

    फसल आने से पहले करें सिंचाई

    चने की फसल में फूल आने से ठीक पहले पानी दें. इस बात का विशेष ध्यान रखें की फूल आने के बाद पानी न दें, इससे फूल गिरने की समस्या आता है. वहीं जिस मिट्टी में चने की खेती हुई है उसको ध्यान में रखते हुए सिंचाई करें. अगर जरूरत हो तभी सिंचाई करें नहीं तो छोड़ दें. चने की फसल में अधिक पानी भी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है. फूलों में फलियां निकलने पर पानी ना दें.

    बंपर उत्पादन के लिए करें छिड़काव

    चने की फसल जब वृद्धि और विकास के साथ फूल देने की अवस्था में हो तो चने की फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए चने की फसल में खाद और उर्वरक का प्रबंधन बहुत जरूरी है. चने में फूल आने की अवस्था में फूलों की संख्या बढ़ाने और फूलों को गिरने से बचाने के लिए पानी में घुलनशील उर्वरक 13:00:45 को 1 किलो + पोषक तत्व 250 ग्राम प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में मिलाकर फसल पर छिड़काव करें. यदि ड्रिप सिंचाई विधि उपलब्ध है तो 13:00:45 को 3 किग्रा + सूक्ष्म पोषक तत्व 250 ग्राम प्रति एकड़ ड्रिप के माध्यम से छिड़काव करें.

    फसल सुरक्षा का भी रखें ध्यान

    चने की खेती करते समय फसल सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए. फसल को बर्बाद करने वाले कीट, अर्धवृत्ताकार कीट और फली छेदक कीट का खतरा रहता है. कटुआ कीट भूरे रंग के कीट होते हैं, जो रात में निकलते हैं और नये पौधों को जमीन की सतह से काटकर गिरा देते हैं.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi news Raipur Today latest news Today news What to do and what not to do at the time of flowering of gram
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइतिहास में दर्ज है 30 फरवरी, फिर क्यों खत्म हो गई डेट, is देश के कैलेंडर में थी ये तारीख,जाने…
    Next Article भगवान के भोग में गलती से भी ना डालें यह चीज,वरना हो जाएगा अनर्थ, बिगड़ जाएंगे बनते हुए सारे काम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस की बड़ी अंतर्राज्यीय कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य आरोपी प्रदेश से गिरफ्तार…

    October 3, 2026

    अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान, मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित…

    October 3, 2026

    SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…

    October 3, 2026

    तालाब का गंदा और बदबूदार पानी बना परेशानी का कारण, मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से सफाई की मांग…

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस की बड़ी अंतर्राज्यीय कार्रवाई साइबर ठगी नेटवर्क का मुख्य आरोपी प्रदेश से गिरफ्तार…
    • अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स को राष्ट्रीय सम्मान, मध्य भारत में ‘Most Emerging Jewellery Retailer in tiar 2-3 से समानित…
    • SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय…
    • तालाब का गंदा और बदबूदार पानी बना परेशानी का कारण, मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से सफाई की मांग…
    • वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?