Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चैत्र नवरात्रि में कब है कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त और विधि…
    राष्ट्रीय

    चैत्र नवरात्रि में कब है कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त और विधि…

    By Tv 36 HindustanApril 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस वक्त चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विधान है. अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का खास महत्व बताया गया है. इस दिन 2 वर्ष से 11 वर्ष की बच्चियों की पूजा की जाती है. माना जाता है कि अलग-अलग रूप की कन्याएं देवी के अलग-अलग स्वरूप को दर्शाती हैं. ऐसे में जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि.

    दुर्गाष्टमी, कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
    नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है. इस बार अष्टमी तिथि 09 अप्रैल को पड़ रही है. इसे महाष्टमी भी करते हैं. अष्टमी तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 05 मिनट से हो रही है. साथ ही अष्टमी तिथि का समापन 9 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 23 मिनट पर होगा. इसके अलवा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक है. सुकर्मा योग दिन में 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक है. दिन का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक है. इन शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन किया जाता है.

    राम नवमी 2022
    चैत्र शुक्ल नवमी को राम नवमी कहते हैं. इस दिन भी कन्या पूजन किया जाता है. पंचांग के मुताबिक नवमी तिथि का आरंभ 10 अप्रैल की रात्रि 1बजकर 23 मिनट से हो रहा है. जो कि 11 अप्रैल सुबह 3 बजकर 15 मिनट तक है. इस दिन सुकर्मा योग दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक है. इसके अलावा इस दिन रवि पुष्य योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है. ऐेसे में इस दिन सुबह से ही कन्या पूजन कर सकते हैं.

    यह भी पढ़ें: एक हफ्ते बाद बदल जाएगी इन 6 राशियों की लाइफ, बृहस्पति देव चमकाएंगे किस्मत!

    कन्या पूजन विधि
    शास्त्रों के मुताबिक कन्या पूजन के लिए एक दिन पहले कन्याओं को निमंत्रण दिया जाता है. कन्या को घर में पधारने पर उनके पैरों को धोना चाहिए. इसके बाद उन्हें उचित स्थान पर बैठाना चाहिए. फिर कन्याओं के माथे पर अक्षत और कुमकुम लगाएं. इसके बाद मां दुर्गा का ध्यान करके देवी रूपी कन्याओं को इच्छा अनुसार भोजन कराएं. भोजन के बाद कन्याओं को सामर्थ्य के मुताबिक दक्षिणा या उपहार दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article‘पुष्पा: द राइज’ की शानदार सफलता के बाद,, जल्द ही शुरू होगी पुष्पा 2 की शूटिंग,,पहले ही तीन गाने कर चुके हैं कंपोज … देखें फिल्म के बारे में और भी जानकारी
    Next Article मेकाहारा में भर्ती मरीज स्काई ओवर ब्रिज पर चढ़ा, इलाज नहीं मिलने से परेशान था युवक,, जाने क्या है पूरा माजरा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अमरनाथ यात्रा का काउंटडाउन शुरू; बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले पढ़ लें ये अहम…

    June 30, 2026

    इस प्रदेश में भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग अभियान, ऑनलाइन परीक्षा के बाद मिलेगा…

    June 30, 2026

    प्रदेश के मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; जानिए इन जिलों का हाल…

    June 30, 2026

    इन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री; खेल विभाग की बैठक से लेकर रामगढ़ महोत्सव तक…

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमरनाथ यात्रा का काउंटडाउन शुरू; बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले पढ़ लें ये अहम…
    • इस प्रदेश में भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग अभियान, ऑनलाइन परीक्षा के बाद मिलेगा…
    • प्रदेश के मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; जानिए इन जिलों का हाल…
    • इन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री; खेल विभाग की बैठक से लेकर रामगढ़ महोत्सव तक…
    • बिजली उपभोक्ताओं को CM का तोहफा, 3 महीने और बढ़ाई गई इस योजना की अवधि; जानें कैसे मिलेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?