Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुस्लिमों की आबादी 75% होने पर कट्टरपंथियों ने जबरन बदलवा दी स्कूल की प्रार्थना, शिक्षा मंत्री ने दिए ‌जांच के आदेश
    नवीनतम

    मुस्लिमों की आबादी 75% होने पर कट्टरपंथियों ने जबरन बदलवा दी स्कूल की प्रार्थना, शिक्षा मंत्री ने दिए ‌जांच के आदेश

    By Tv 36 HindustanJuly 6, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले में सदर प्रखंड के कोरवाडीह गांव में एक सरकारी मध्य विद्यालय में कथित तौर पर अल्पसंख्यक मुसलमानों द्वारा अपनी संख्या 75 प्रतिशत बताकर जबरन प्रार्थना बदलवाने पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आयी है जबकि शिक्षा मंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।

    कोरवाडीह गांव इस सरकारी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक युगेश राम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन पर अल्पसंख्यक समुदाय के स्थानीय लोगों ने दबाव बनाकर विद्यालय की वर्षों से चली आ रही प्रार्थना बदलने को मजबूर किया। राम ने बताया, ‘‘प्रार्थना को बदलवाने के लिए दबाव देने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि चूंकि कोरवाडीह गांव की 75 प्रतिशत आबादी मुस्लिम समुदाय की है इसलिए प्रार्थना अब उनकी इच्छा के अनुसार ही होगी।’’

    प्रधानाध्यापक का कहना है कि पिछले काफी महीनों से मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा था और जबरन इस व्यवस्था को विद्यालय में कुछ माह पूर्व लागू कर दिया गया।

    राम ने कहा कि कुछ दिन पूर्व गांव के अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के युवाओं द्वारा प्रार्थना को लेकर हंगामा किया जा रहा था जिसके बाद पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी विद्यालय आए थे। प्रधानाध्यापक के अनुसार उन्होंने मुस्लिम युवाओं को कथित तौर पर समझाने का प्रयास किया पर मुस्लिम युवक मानने को तैयार नहीं थे लिहाजा पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी ने भी कहा कि प्रार्थना ऐसे ही चलने दीजिए, ये लोग नहीं मान रहे हैं तो क्या करियेगा।

    राम ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के दबाव में और मुखिया के भी उनका समर्थन करने के चलते विद्यालय में कई माह पूर्व वर्षों से चली आ रही ‘दया कर दान विद्या का’ प्रार्थना को बदलकर ‘तू ही राम है तू रहीम है’ प्रार्थना प्रारंभ करवा दी गयी। आज के समय में विद्यालय में यही प्रार्थना करवायी जाती है।

    प्रधानाध्यापक के अनुसार इतने से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नहीं माने और उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना करने की बजाए सामने हाथ बांधकर अथवा सावधान अवस्था में ही खड़े होकर प्रार्थना करने की व्यवस्था भी जबरन लागू कर दी।

    इस संदर्भ में जब कोरवाडीह पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी से पूछा गया तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि प्रार्थना की यह नयी प्रक्रिया वर्षों से चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामले का हल करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    इस मामले में जब गढ़वा जिला के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मयंक भूषण से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्हें मिली है वह इस संदर्भ में प्रधानाध्यापक से पूरी जानकारी हासिल कर रहे हैं।

    इस बीच आज भूषण ने विद्यालय में जाकर पूरे मामले की जांच की तथा दोबारा विद्यालय में हाथ जोड़कर प्रार्थना की शुरुआत करवायी।

    उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय गढ़वा से महज तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित इस सरकारी विद्यालय में मुस्लिम समुदाय के कतिपय युवाओं द्वारा दबाव बनाकर विद्यालय में वर्षों से चली आ रही प्रार्थना को बदलवाने की घटना से दूसरे समुदाय के लोगों में भी रोष है। दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि चूंकि विद्यालय में कुल 14 शिक्षक में 11 शिक्षक अल्पसंख्यक समुदाय के पारा शिक्षक हैं जो स्थानीय निवासी होते हैं अतः प्रार्थना की प्रक्रिया को जबरन बदलवाने में इनकी भी प्रमुख भूमिका है। ग्रामीणों ने बताया कि यह जोरजबर्दस्ती यहां लंबे समय से चल रही है लेकिन किसी ने इस पर करवाई नहीं की।

    दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आदेश

    इस बारे में पूछे जाने पर झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि चाहे जितनी भी आबादी किसी की हो विद्यालय नियम कानून से ही चलेगा तथा विद्यालय में प्रार्थना नियमानुसार ही की जायेगी।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने ‘पीटीआई भाषा’ से बातचीत में कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही उन्होंने गढ़वा के विद्यालय में इस तरह की घटना पर राज्य सरकार की चुप्पी पर सवालिया निशान लगाये।

    प्रकाश ने कहा कि इस तरह बहुसंख्यक समाज का पूरे झारखंड में और कांग्रेस शासित राज्यों में अपमान और उत्पीड़न किया जा रहा है और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस पर चुप्पी साधे हुए है।

    इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण तिवारी ने भी स्वीकार किया, ‘‘यह गुंडागर्दी है और इस तरह की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी।’’

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकुदरत का करिश्मा : महिला ने दिया चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे को जन्म, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
    Next Article कुटुम्ब न्यायालय में हिंदी स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड 3 के इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, 15 जुलाई तक जल्द ऐसे करें आवेदन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पसीने से मेकअप को खराब होने से अब ऐसे बचाएं यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए…

    May 1, 2026

    सीएम साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

    May 1, 2026

    पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन…

    May 1, 2026

    प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पसीने से मेकअप को खराब होने से अब ऐसे बचाएं यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए…
    • सीएम साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…
    • पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन…
    • प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी…
    • मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?