Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधिया ने ग्वालियर और चंबा की जनता के साथ विश्वासघात किया…..
    शीर्ष आलेख

    प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधिया ने ग्वालियर और चंबा की जनता के साथ विश्वासघात किया…..

    By Tv 36 HindustanNovember 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर, शुक्रवार को वोटिंग होगी. प्रदेश में चुनाव से महज एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के एक बयान की खूब चर्चा है. प्रियंका ने दतिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधिया ने ग्वालियर और चंबा की जनता के साथ विश्वासघात किया है. प्रियंका का यह भी कहना था कि सिंधिया परिवार की परंपरा ही विश्वासघात की रही है और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उसी को निभाया है.ऐसा कहते हुए प्रियंका का इशारा ज्योतिरादित्य सिंधिया की उस बगावत की ओर था जो उन्होंने साल 2020 में कांग्रेस के कई विधायकों के साथ की थी. इसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार गिर गई.

    सवाल है कि कांग्रेस पार्टी सिंधिया परिवार पर धोकेबाजी की जिस परंपरा का आरोप लगा रही है, क्या वो वाकई सही है? क्या है इस परिवार का इतिहास?यह भी पढ़ें- कांग्रेस से दोगुना प्रचार, PM ने दी धार, क्या MP में बचेगी BJP सरकार?जब सिंधिया टुकड़ी ने जमकर लड़ाई लड़ी थी!सिंधिया परिवार की कहानी ऐतिहासिक उपल्बधियों से शुरु होती है. साल 1761 की बात है. मराठाओं और अहमद शाह अब्दाली की सेना के बीच लड़ाई लड़ी गई. पानीपत की तीसरी लड़ाई कही जाने वाली इस जंग में मराठा सेना के साथ सिंधिया टुकड़ी भी शामिल थी. कहते हैं सिंधिया की उस टुकड़ी ने क्या जमकर लड़ाई लड़ी.

    सिंधिया घराने की सेना को गंभीर नुकसान हुआ. इसमें तुकोजी सिंधिया और जानकोजी सिंधिया जैसे कमांडरों की जान चली गई. इस घटना को सिंधिया परिवार के अहम योगदानों में से एक समझा जाता है.अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी रजधानी रजधानी थी…”साल 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का जब भी जिक्र होता है, सिंधिया परिवार पर आरोपों की बौछार होने लगती है. हुआ ये था कि जब भारतीय क्रांतिवीरों ने ब्रिटिश इंडिया के खिलाफ विद्रोह किया था तो ज्योतिरादित्य के पूर्वज जयाजीराव सिंधिया ग्वालियर के शासक हुआ करते थे.

    इतिहासकारों और बौद्धिक तबके का एक धड़ा ये मानता है कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में जयाजीराव सिंधिया ने अंग्रेजो का साथ दिया और विद्रोह को दबाने की कोशिश की. इसको लोक मान्यताओं में विश्वासघात में के तौर पर देखा जाता है.यह भी पढ़ें- MP: जातिगत लड़ाई, सूखा,क्या इन मुद्दों पर बुंदेलखंड के लोग करेंगे वोट?इसके लिए मशहूर कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की उन पंक्तियों का सहारा लिया जाता है जिसमें उन्होंने लिखा, “अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी रजधानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी”.

    हालांकि कुछ प्रबुद्ध जगत के लोग यह भी मानते हैं कि सिंधिया नरेश के बारे में गद्दरी की बात मनगढ़ंत है. सिंधिया परिवार के बचाव में तर्क रखने वालों का हालांकि कहना है कि वह ये फैसला लेने वाले अकेले नहीं थे. तब के कई और राजाओं ने भी अंग्रेजों का पक्ष लिया था.आजादी के बाद सिंधिया परिवारज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी विजया राजे सिंधिया ने साल 1957 और 1962 में कांग्रेस के पर्चे पर चुनाव लड़ा और संसद पहुंची. लेकिन बाद में कांग्रेस पार्टी और राजमाता सिंधिया की बनी नहीं. कहते हैं कि वह पार्टी में खद को तवज्जो न दिए जाने से नाराज थी और अंततः उन्होंने कांग्रेस से अलग होने का फैसला किया.

    वो जनसंघ के रास्ते भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. माना जाता है कि जनसंघ के संगठन विस्तार के लिए आर्थिक तौर पर भी विजया राजे सिंधिया ने मदद की. कांग्रेस पार्टी इसे भी एक छल के तौर पर देखती है. कांग्रेस की समझ है कि राजमाता सिंधिया सांसद बनी कांग्रेस के टिकट पर और फिर पुष्ट किया भारतीय जनता पार्टी को.हालांकि यहां भी एक ट्विस्ट है, विजया राजे सिंधिया तो कांग्रेस से अलग होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ आगे की राजनीतिक यात्रा तय करती रहीं लेकिन उनके बेटे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया ने आपातकाल के बाद अपनी मां से अलग राजनीतिक पारी खेलने का फैसला किया.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने परिवार के साथ वोट डाला….
    Next Article दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट’ नेटवर्क लॉन्च किया चीन ने….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…

    November 2, 2026

    असली है या नकली चांदी का सिक्का पहचानने का ये ट्रिक है उपयोगी, आसान तरीके से घर में ही कर सकते पहचान…

    November 2, 2026

    धनतेरस का शिव, धन्वंतरि और मां लक्ष्मी से क्या है संबंध जानिए पौराणिक महत्व…

    November 2, 2026

    महिलाओं के लिए काम की खबर, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट…

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…
    • असली है या नकली चांदी का सिक्का पहचानने का ये ट्रिक है उपयोगी, आसान तरीके से घर में ही कर सकते पहचान…
    • धनतेरस का शिव, धन्वंतरि और मां लक्ष्मी से क्या है संबंध जानिए पौराणिक महत्व…
    • महिलाओं के लिए काम की खबर, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट…
    • राज्योत्सव का 3 नवंबर को भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?