Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » एमपी में किसकी बनेगी सरकार,राज या नाथ जवाब महिलाओं के पास….
    मध्य प्रदेश

    एमपी में किसकी बनेगी सरकार,राज या नाथ जवाब महिलाओं के पास….

    By Tv 36 HindustanNovember 18, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को हुई वोटिंग में 76.55 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े हैं। राज्य में सरकार किसकी बनेगी और विधानसभा में विपक्ष में कौन सी पार्टी बैठेगी, इसका फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो गया है। भले ही राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने रोड शो और चुनावी सभाओं में जमकर जुबानी तीर चलाए हों, लेकिन इस राज्य का वोटर इस बार भी साइलेंट ही रहा है, और उसने इस बार कुछ भी जाहिर नहीं होने दिया। फिर भी इतना तो साफ है कि इस इलाके में मुकाबला दो बड़ी पार्टियों के बीच ही है। दोनों दल बखूबी यह जानते हैं कि सत्ता में आने के लिए जिस ताले को खोलने की जरूरत होगी, उसकी चाबी मालवा-निमाड़ के वोटरों के ही पास है। यही वजह है कि इस बार भी इस इलाके में पीएम मोदी और दूसरे दिग्गजों के साथ-साथ गांधी परिवार ने भी आक्रामक प्रचार किया। वैसे, पिछले विधानसभा चुनाव में यहां के वोटरों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया था। 66 सीटों वाले मालवा-निमाड़ के इलाके से कांग्रेस ने 35 सीटें जीती थीं और BJP ने 28 सीटें।

    सेंध पर डैमेज कंट्रोल

    खास बात यह कि 2013 में BJP ने यहां की 57 सीटें हासिल की थीं। यानी पिछले चुनाव में आदिवासियों, किसानों और व्यापारियों के इस गढ़ में कांग्रेस ने सेंध लगाकर भोपाल पर अपना दावा ठोका था। उस वक्त कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा की थी। शायद इसलिए इस बार जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए इस इलाके को चुना, तो किसी को हैरानी नहीं हुई। पिछले साल राहुल गांधी ने टंट्या भील के प्रति सम्मान भी दिखाया और उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन भी किए। इस बार भी प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार का आगाज धार के जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में माथा टेकने के साथ किया। जाहिर है, कहीं ना कहीं इनकी नजरें भील आदिवासी वोट और ST की उन 22 सीटों पर रही है, जिनमें से 15 कांग्रेस ने पिछली बार अपने पाले में की थीं।

    वहीं BJP मालवा को कितनी गंभीरता से ले रही है, इसका अंदाजा इसी बात से मिलता है कि वोट डाले जाने से ऐन पहले प्रधानमंत्री ने इंदौर में मेगा रोड शो कर प्रचार के आखिरी दौर में हवा अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश की। यहां के आदिवासियों को साधने के लिए सीधी कांड का डैमेज कंट्रोल करते हुए खुद पीएम मोदी को चुनावी सभा में कहना पड़ा कि उनकी पार्टी ने ही आदिवासी बेटी को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाया।

    इसी साल जुलाई में अमित शाह कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भोपाल में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर इंदौर पहुंच गए थे। इंदौर वाले इलाके में तो संघ का खासा प्रभाव रहा है और पार्टी कैलाश विजयवर्गीय से उम्मीद कर रही है कि वह आस-पास की सीटों पर भी पार्टी का कुछ तो कल्याण करेंगे ही।

    मगर मालवा-निमाड़ में इस बार सीन पहले से अलग है। यहां पहले ज्यादा बारिश और फिर कम बारिश ने सोयाबीन के किसानों को गहरा घाव दिया है। इसके साथ ही यूरिया को लेकर पूरे राज्य में किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी उनको यूरिया नहीं मिल रहा। किसान शिवराज सरकार से खासे नाराज हैं। खासकर मालवा के किसानों ने इन मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर भी किया है। राज्य में युवाओं ने भी एंटी इनकंबेंसी के असर को हवा दी है। युवा बेरोजगारी से तो जूझ ही रहे हैं, साथ ही कई कोर्सों के एग्जाम में देरी और भर्तियों में होने वाली धांधली से भी निराश हैं। एक आंकड़े के मुताबिक राज्य में मौजूदा वक्त में 39 लाख बेरोजगार युवा हैं। ऐसे में इस चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले 22 लाख 36 हजार वोटर चुनाव नतीजे बदलने की कुव्वत रखते हैं।

    बीजेपी को लाडली बहना स्कीम से उम्मीद

    राज्य में युवा चार फीसदी के आसपास हैं, जिन्हें अपने पाले में रखने के लिए कांग्रेस ने वादों की एक फेहरिस्त सामने रखी है। इनमें सरकारी भर्ती का कानून, स्टार्ट अप नीति और 1500-3000 रुपये हर महीने आर्थिक मदद शामिल है। वहीं BJP हर ST ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय बनाने और 3,800 टीचरों की भर्ती करने की बात कर रही है। साथ ही वह हर परिवार में एक रोजगार या खुद के रोजगार के मौके मुहैया कराने का जिक्र कर रही है। बात किसानों की करें तो उनके लिए गेहूं और धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का जिक्र दोनों दल कर रहे हैं। महिला वोटर को यहां के चुनाव में किंगमेकर माना जा रहा है। इसकी वजह भी साफ है। राज्य में महिला वोटरों की तादाद 2 करोड़ 72 लाख तक पहुंच गई है और करीब 29 सीटें ऐसी हैं, जिन पर आधी आबादी का वोट बाजी पलट सकता है। यही वजह है कि पीएम से लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान तक के भाषणों में महिलाओं के लिए योजनाओं का जिक्र होता दिखा।

    लाडली बहना के जवाब में कांग्रेस की नारी सम्मान

    लाडली बहना स्कीम के असर को काटने के लिए कांग्रेस ने भी महिला वोटर को फोकस कर अपना कैंपेन प्लान किया। लाडली बहना के जवाब में कांग्रेस नारी सम्मान योजना ले आई। महिलाएं के लिए खासकर लाडली बहना योजना और नारी सम्मान योजना को लेकर जिस तरह से दोनों पार्टियों में होड़ दिखी, उससे समझ आता है कि महिला वोट पर कब्जे को लेकर दोनों राजनीतिक दल कितने बेचैन हैं। शिवराज सभाओं में मंच पर महिला वोटर से भावनात्मक अपील कर रहे हैं तो कमलनाथ भी उन्हें इमोशनल चिट्ठी लिख रहे हैं। अब इनमें से किसका इमोशन भारी पड़ेगा, यह देखना बाकी है।

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीएम बघेल के पिता हॉस्पिटल में हुए भर्ती…
    Next Article पीएम ने कहा कांग्रेस ने महिलाओं के विश्वास को कर दिया चकनाचूर, कांग्रेस जहां जहां आती है, वहां वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई हो जाते है बेलगाम,कहा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान…

    November 11, 2026

    अदाणी की कच्छ कॉपर ने रचा इतिहास, यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र पाने वाली बनी देश की पहली कंपनी…

    November 11, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ये जिले भी पुरस्कृत…

    November 11, 2026

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा…

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान…
    • अदाणी की कच्छ कॉपर ने रचा इतिहास, यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र पाने वाली बनी देश की पहली कंपनी…
    • स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ये जिले भी पुरस्कृत…
    • मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा…
    • कटघोरा में MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?