Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रात में कपड़े बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए, वो बड़ी वजह, जिसके चलते दादी-नानी करती हैं मना…
    वास्तु

    रात में कपड़े बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए, वो बड़ी वजह, जिसके चलते दादी-नानी करती हैं मना…

    By Tv 36 HindustanJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आपने कई बार देखा होगा कि सूरज ढलने के बाद घर की दादी-नानी अक्सर कई कार्यों को करने से मना करती हैं. अपनी सलाह न मानने पर वे डांटने से भी परहेज नहीं करती. जिससे बच्चे कई बार नाराज भी हो जाते हैं. उन्हें समझ नहीं आता कि दादी-नानी ऐसा क्यों कहती हैं. क्या उनकी बातों के पीछे कोई विज्ञान भी है या यह महज उनका एक विश्वास ही है. 

    रात में कपड़े बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए

    ऐसा ही एक कार्य है, जिसे दादी-नानी सूर्यास्त के बाद करने से मना करती हैं. वह है रात में बाहर कपड़ा सुखाने से रोकना. वे कहती हैं कि रात के समय कपड़े नहीं धोने चाहिए. यदि मजबूरी की वजह से धोने भी पड़ जाएं तो उन्हें सुखाने के लिए बाहर नहीं फैलाना चाहिए. आपको दादी-नानी की ये बात थोड़ी अटपटी लग सकती हो लेकिन इसके पीछे शास्त्र और विज्ञान दोनों छिपे हैं. 

    वास्तु शास्त्र में बताया गया है रहस्य

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है. ऐसे में यदि आप सूर्यास्त के बाद बाहर कपड़े सुखाते हैं तो उनमें भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है. जिससे उन्हें पहनने वालों को नुकसान हो सकता है और व्यवहार में बदलाव आ सकता है. इससे उन्हें आर्थिक की भी आशंका रहती है. ऐसा करने से परिवार के लोगों की सेहत भी बिगड़ सकती है. 

    धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो रात्रि में पृथ्वी पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है. ऐसे में बाहर सुखाए गए कपड़ों पर चंद्रमा का प्रकाश पड़ने से परिवार को नकारात्मक प्रभाव झेलना पड़ सकता है. रात की अवधि में छोटे बच्चों को बाहर लेकर जाना भी नुकसानदायक हो सकता है. 

    रात में कपड़े बाहर सुखाने के नुकसान

    विज्ञान भी रात में बाहर कपड़े सुखाने को सही नहीं मानता है. उसके अनुसार रात में धोकर बाहर डाले गए कपड़े पूरी तरह से सूख नहीं पाते हैं और उनमें नमी बनी रह जाती है. इसके चलते उनमें फंगस और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है. इसकी वजह से स्किन एलर्जी और खुजली, दाद-खाज जैसी परेशानियां भुगतनी पड़ जाती हैं. यही नहीं, रात के समय कई कीट-पतंगे कपड़ों पर बैठकर गंदगी फैलाते हैं, जिन्हें पहनने से स्किन इन्फेक्शन का सामना करना पड़ जाता है. इसलिए रात में कपड़े बाहर सुखाने से बचना चाहिए. 

    Post Views: 2,430

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleSlottica App Się Tak
    Next Article नाक, कान, आंख ही नहीं, इस अंग से भी निकलते हैं प्राण, जानें कैसे शरीर त्यागती है आत्मा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…

    August 23, 2026

    ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…

    August 23, 2026

    सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में सात घोड़ो की तस्वीर लगाते हुए न करें ये गलती, वास्तु गुरु से जानें सही दिशा और नियम…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल…
    • ब्राह्मणों के अपमान पर रामदेव का बड़ा बयान, बोले- SC/ST के अपमान को गलत मानते हैं तो इन लोगों का अपमान भी संविधान के खिलाफ…
    • सावन का आखिरी सोमवार कल, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय…
    • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?