केरल के कोट्टायम में वाइफ स्वैपिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रैकेट चला रहे सात लोगों को रविवार को पुलिस हिरासत में लिया गया। एक सदस्य की पत्नी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने बताया कि 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 25 लोगों पर नजर रखी जा रही है। अगले कुछ दिनों में और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
महिला ने करुकचल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति उसे दूसरे पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। महिला ने बताया कि उसने उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को बड़े नेटवर्क का सुराग मिला। पुलिस ने बताया है कि इस रैकेट से करीब 1000 जोड़े जुड़े थे।
सोशल मीडिया के जरिए ऑपरेट करता था गिरोह
गिरफ्तार किए गए लोग कोट्टायम, पठानमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों के हैं । करकुचल पुलिस ने बताया कि यह रैकेट फेसबुक और टेलीग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होता था। अधिकारियों ने बताया कि इस रैकेट के सदस्यों में कई हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं।
वाइफ स्वैपिंग करते थे पति
रैकेट में शामिल जोड़े जब भी मिलते थे अपनी पत्नियों का आदान-प्रदान करते थे। कई बार एक महिला को एक ही समय में तीन पुरुषों ने शेयर किया जाता था। कई एकल लड़कों को भी भागीदार बनाया जाता था और उनसे पैसे लिए जाते थे.
पत्नियों की होती थी स्वैपिंग
एक अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समान विचारधारा वाले लोगों का चयन किया गया और निजी ‘ कपल स्वैपिंग ‘ समूहों में पत्नियों का आदान-प्रदान किया गया । इस रैकेट से कई लोग फेसबुक से जुड़े थे। यह रैकेट फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल करता था, इसलिए इससे जुड़े हर व्यक्ति को पकड़ने में समय लगेगा। पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। मामले से जुड़े लोगों की सारी जानकारी निकाली जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस ग्रुप के लोग भी किसी अन्य समूह से संबंध में हैं।