Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्रिकेट लीजेंड क्रिस गेल का सम्मान करेंगे : क्रिकेट वेस्ट इंडीज
    अंतरराष्ट्रीय

    क्रिकेट लीजेंड क्रिस गेल का सम्मान करेंगे : क्रिकेट वेस्ट इंडीज

    By Tv 36 HindustanJanuary 1, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पोर्ट ऑफ स्पेन, 01 जनवरी। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दो सफेद गेंद श्रृंखलाओं के लिए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को टीम में शामिल नहीं किया है, लेकिन बोर्ड ने जोर देकर कहा है कि क्रिकेट लीजेंड गेल को उचित रूप से सम्मानित किया जाएगा।
    सीडब्ल्यूआई के प्रमुख रिकी स्केरिट ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे और एक टी-20 तथा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज टीम की घोषणा के बाद क्रिकबज को बताया, “ गेल युवा अवधि से ही जमैका और वेस्ट इंडीज के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह प्रशंसकों द्वारा धन्यवाद और सम्मान के पात्र हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज उनके सम्मान में विदाई मैच को इस तरह से आयोजित करने का सही तरीका खोजेगा कि क्रिस इसका आनंद ले सकें। ”
    ऐसी खबरें आई हैं कि सीडब्ल्यूआई 42 वर्षीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज के लिए आयरलैंड के खिलाफ विदाई मैच पर विचार कर रहा है, जिन्होंने 103 टेस्ट के अलावा वेस्टइंडीज के लिए 380 सफेद गेंद मैच (301 वनडे और 79 टी-20) मैच खेले हैं, लेकिन स्केरिट ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 के लिए उन्हें विशेष रूप से चुनने की कोई योजना नहीं थी।
    सीडब्ल्यूआई के प्रमुख ने कहा कि गेल के आयरलैंड के खिलाफ एक विदाई चयन मैच की कहानी शरारत तत्वों द्वारा गढ़ी गई थी। स्केरिट ने हालांकि गेल के लिए एक उम्मीद जगाई, जो घरेलू जमीन पर विदाई मैच की उम्मीद में संन्यास लेने से रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम यह परिभाषित नहीं कर रहे हैं कि विदाई मैच कैसा दिखेगा। योजना अभी शुरू नहीं हुई है। मुख्य कोच फिल सिमंस की अध्यक्षता वाली चयन समिति की ओर से दोनों सफेद गेंद श्रृंखलाओं के लिए चुनी गई टीम में कीरोन पोलार्ड को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि युवा शाई होप को उप कप्तान बनाया गया है।
    उल्लेखनीय है कि वेस्ट इंडीज और आयरलैंड के बीच जमैका के सबिना पार्क में आठ, 11 और 14 जनवरी को वनडे मैच खेले जाएंगे जो आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होंगे। इसके बाद दोनों टीमें यहीं पर ही 16 जनवरी को टी-20 मैच खेलेंगी। दो बार का विश्व चैंपियन वेस्ट इंडीज इसके बाद 22 से 30 जनवरी तक केंसिंग्टन ओवल में पांच टी-20 मैचों में इंग्लैंड का सामना करने के लिए बारबाडोस की यात्रा करेगा।
    वेस्ट इंडीज की वनडे टीम : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप (उप कप्तान), शमराह ब्रूक्स, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुदाकेश मोती, जेडन सील्स, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस। कोविड-19 रिजर्व खिलाड़ी : कीसी कार्टी, शेल्डन कॉटरेल।
    आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज टीम : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उप कप्तान), फैबियन एलेन (केवल इंग्लैंड टी-20 के लिए), डैरेन ब्रावो (केवल इंग्लैंड टी-20 के लिए), रोस्टन चेस, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स, शाई होप, अकील होसेन, जेसन होल्डर, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वॉल्श जूनियर। कोविड-19 रिजर्व खिलाड़ी : जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ और डेवोन थाॅमस।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिसान एफपीओ के माध्यम से खेती करें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Next Article राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी द्वारा अंग्रेजी नववर्ष पर रचित एक प्रेरणादायक कविता
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू तय आयरलैंड दौरे पर मिल सकता है मौका, टूट सकता है इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड…

    April 14, 2026

    प्रदेश के लिए काल बना ये डेब्यू खिलाड़ी, एक ही ओवर में ढेर किया टॉप आर्डर, 57 रन से जीता हैदराबाद…

    April 14, 2026

    जीत के बाद CSK के कप्तान को हुआ लाखों का नुकसान, जानिए कैसे…

    April 12, 2026

    आज कोलकाता-लखनऊ में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट और मैच का प्रिडिक्शन…

    April 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में शुरू होगा ‘राशन एटीएम’ अब फिंगरप्रिंट से मिलेगा अनाज, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत…
    • सांस्कृतिक चेतना का महाकुंभ, ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ के जरिए अद्वैत दर्शन को वैश्विक मंच देंगे सीएम…
    • सोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी ने दिया जीवन बदलने वाला ये मंत्र…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, सीएम ने सौंपी खुशियों की चाबी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?