रायपुर। तुलसी का पौधा जिस घर पर होता है, वहां मां लक्ष्मी निवास करती है। घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती।यह वजह है घर में हर कोई मां तुलसी की रोजाना पूजा करते है। महाभारत से लेकर रामायण व शास्त्रों में तुलसी के महत्व को बताया गया है। तुलसी के पौधे का महत्व ना केवल हिंदू धर्म में बल्कि स्वास्थ्य लाभ को लेकर वैज्ञानिक और डॉक्टर ने भी इसे लाभकारी बताया है। धर्म शास्त्रों में इस का उल्लेख है की मां तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
अगर आप रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करते है, तो यह खबर आपके लिए है। ज्योतिषियों का कहना है, मां तुलसी की रोजाना विधिवत पूजा करने से धन में बढ़ोतरी होती है। शास्त्रों के अनुसार मां तुलसी के बिना भगवान विष्धणु जी की पूजा अधूरी रहती है। तुलसी के पौधे में जल देने और उसके सामने दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं तुलसी की सूखी पत्तियों का भी बहुत महत्व है। ज्योतिष उपाय में बदलाव करने से व्यापार में धन का इजाफा होगा। मां देवी लक्ष्मी भक्तों को आर्शीवाद देती है।
ज्योतिष उपाय से मिलेगी सफलता
हिंदू धर्म में अधिकतर लोग तुलसी पौधे की पूजा करते है। ज्योतिष का कहना है, अगर व्यक्ति तुलसी की एक पत्ती का इस्तेमाल 15 दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण के भोग में करे तो जीवन में बदलाव महसूस करेगा। सकरात्मक परिणाम सामने आएगे। क्योंकि श्रीकृष्ण को तुलसी की सूखी पत्तियां प्रिय हैं। भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते है। इसके अलावा तुलसी का पौधा जिस घर में होता है वहां नकारात्मकता नहीं आती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पानी में तुलसी के सूखे पत्तों को डालकर भगवान को स्नान करने से धन लाभ प्राप्त होता है। इसे प्रतिदिन व्यक्ति को करना चाहिए।
घर में सुख, शांति और समृद्धि
तुलसी के पौधे से जीवन को बेहतर किए जाने का राज छीपा हुआ है, जो व्यक्ति पूरे मन से मां तुलसी की पूजा करता है उसे घर में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की सूखी पत्तियों को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वह आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।इसके अलावा तुलसी की सूखी पत्तियों को गंगाजल में डालकर घर में छिड़काव करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। वह परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहता है
