Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पैरा दान करके भी कमा सकते हैं पुण्य – गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास
    समाचार

    पैरा दान करके भी कमा सकते हैं पुण्य – गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास

    By Tv 36 HindustanDecember 3, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा गौ संरक्षण के क्षेत्र में भारत वर्ष के अन्य सभी राज्यों की सरकार से अपेक्षाकृत काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसमें जनजागृति बहुत आवश्यक है। आप सभी मिलकर सहयोग करें निश्चित तौर पर गौ माता का संरक्षण यहां बेहतरीन तरीके से हो सकेगा। राज्य में गांव गांव विकसित किए गोठानो में मवेशियों के चारे के लिए पैरा दान करके भी पुण्य कमाया जा सकता है। पैरा दान करने से मवेशियों के लिए वर्ष भर गोठान में चारे की उपलब्धता होगी। यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त डॉ रामसुन्दर दास ने कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत चिचोली ग्राम के गौशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए की।

    राजेश्री महन्त ने चिचोली में स्वर्गीय वैद्य नाथूराम कौशिक गौशाला का विधिवत निरीक्षण किया और व्याप्त खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गौशाला संचालन समिति के द्वारा उनका बड़े ही आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया गया। लोगों के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि -गौ माता की संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार विश्व की एकमात्र ऐसी सरकार है जो गौ माता की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दो रूपय किलो में गोबर और चार रूपये लीटर में गोमूत्र क्रय कर रही है। गोबर से भी विदेशी मुद्रा कमाया जा सकता है इसकी कल्पना आज तक किसी ने भी नहीं की थी लेकिन विभिन्न गौशालाओं एवं गौठानों में कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की माताओं के द्वारा गोबर से निर्मित दिपक, मूर्तियां, अगरबत्ती जैसे अनेक उत्पाद विश्व के बाजार में बिकने के लिए पहुंच रहे हैं और इससे विदेशी मुद्रा की प्राप्ति हो रही है। गोबर से विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होगी इसकी कल्पना आज पर्यंत किसी ने भी नहीं की थी।

    राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास ने कहा कि गौमाता एकमात्र वह प्राणी है जो मनुष्य के मृत्यु के पश्चात भी उसे वैतरणी नदी पार कराती है। मृत्यु के पश्चात गोदान किया जाता है, बहुत अच्छा होगा कि अपने जीवन के रहते हम सभी गौ माता की सेवा करें। आध्यात्मिक आयोजन के लिए शरीर की पवित्रता आवश्यक है, शरीर की पवित्रता के लिए पंचगव्य पान करना भी आवश्यक है। यह पंचगव्य हमें गौमाता से ही प्राप्त होती है इसलिए भी इनका संरक्षण और संवर्धन अत्यधिक आवश्यक है। इस अवसर पर विशेष रूप से जनपद सदस्य कमलेश सिंह,गुलाब कौशिक,जनपद सदस्य कृष्णा देवी कौशिक,देव कुमार पांडे,राकेश तिवारी,सहसराम कौशिक सांसद प्रतिनिधि,होरीलाल कश्यप,साखीराम कश्यप,पुलिस प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news You can also earn virtue by donating Para - Gau Seva Aayog President Rajeshree Mahant Dr. Ramsunder Das
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleब्रेकिंग न्यूज़–मुंगेली एसबीआई बैंक के एटीएम में गोली चलने से मचा हड़कंप
    Next Article विधानसभा चुनाव-2022, शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    MPBSE का बड़ा बदलाव बोर्ड परीक्षा फॉर्म से आधार की अनिवार्यता हटेगी, 17 लाख छात्रों को राहत…

    August 14, 2026

    क्या गदर से भी अच्छी है बटवारा 1947 सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक कहानी, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू…

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति के नाम एक कदम, इस्माइली CIVIC रायपुर में करेगा इतने पौधों का रोपण और वितरण…

    August 14, 2026

    जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, गृह मंत्रालय ने जारी की हाउसहोल्ड शेड्यूल की अधिसूचना, देखें सवालों की पूरी लिस्ट…

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • MPBSE का बड़ा बदलाव बोर्ड परीक्षा फॉर्म से आधार की अनिवार्यता हटेगी, 17 लाख छात्रों को राहत…
    • क्या गदर से भी अच्छी है बटवारा 1947 सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक कहानी, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू…
    • स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति के नाम एक कदम, इस्माइली CIVIC रायपुर में करेगा इतने पौधों का रोपण और वितरण…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, गृह मंत्रालय ने जारी की हाउसहोल्ड शेड्यूल की अधिसूचना, देखें सवालों की पूरी लिस्ट…
    • इस प्रदेश के बोर्ड का बड़ा फैसला, माता-पिता को खो चुके छात्रों को नहीं देनी होगी परीक्षा फीस, जानें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?