Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार ने बदले Driving License बनवाने के न‍ियम, अब नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर… जाने नए नियम…
    राष्ट्रीय

    सरकार ने बदले Driving License बनवाने के न‍ियम, अब नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर… जाने नए नियम…

    By Tv 36 HindustanMay 10, 2022Updated:May 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र सरकार की तरफ से ड्राइव‍िंग लाइसेंस (Driving License) बनवाने के न‍ियमों में बदलाव क‍िया गया है. नए न‍ियम लागू होने के बाद सबसे ज्‍यादा फायदा आम आदमी को होगा और आपको RTO के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    अगर आप भी अपना ड्राइव‍िंग लाइसेंस बनवाने या र‍िन्‍यू कराने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. केंद्र सरकार की तरफ से ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाने के न‍ियमों में बदलाव क‍िया गया है. नए न‍ियमों का फायदा आम आदमी को म‍िलना तय है. इन न‍ियमों के लागू होने के बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाने के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) के चक्कर नहीं काटने होंगे. केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए ड्राइविंग लाइसेंस के नए न‍ियम पहले के मुकाबले बेहद आसान हैं.

    1 जुलाई 2022 से लागू होंगे नए न‍ियम

    ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के संशोध‍ित न‍ियम के अनुसार अब आपको क‍िसी तरह का ड्राइविंग टेस्ट RTO जाकर नहीं देना होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय की तरफ से नए न‍ियमों को 1 जुलाई 2022 से लागू क‍िया जाएगा. नए न‍ियम लागू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के ल‍िए वेट‍िंग ल‍िस्‍ट का इंतजार कर रहे करोड़ों लोगों को राहत म‍िलेगी.

    सर्टिफिकेट के बेस पर बनेगा डीएल


    ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब आरटीओ (RTO) में टेस्ट देने का इंतजार नहीं करना होगा. आप डीएल के ल‍िए किसी भी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल (Driving Training School) में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद आपको वहीं से टेस्ट पास करना होगा. टेस्ट पास करने वालों को स्‍कूल एक सर्टिफिकेट जारी करेगा. इस सर्टिफिकेट के बेस पर आपका डीएल बनाया जाएगा.

    थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होगा जरूरी

    ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए मंत्रालय की तरफ से शिक्षण पाठ्यक्रम तैयार क‍िया गया है. इसे थ्योरी और प्रैक्टिकल दो ह‍िस्‍सों में बांटा गया है. लाइट मोटर व्‍हीकल (LMV) के लिए कोर्स की अवधि चार हफ्ते की है, जो 29 घंटे चलेगी. प्रैक्टिकल के लिए आपको सड़कों, हाइवे, शहर की सड़क, गांव के रास्‍ते, रिवर्सिंग और पार्किंग आद‍ि प्रैक्टिकल के ल‍िए 21 घंटे का समय देना होगा. बाकी के 8 घंटे आपको थ्योरी पढ़ाई जाएगी.

    ट्रेनिंग सेंटर के ल‍िए गाइडलाइंस

    सड़क और परिवहन मंत्रालय की तरफ से ट्रेनिंग सेंटर्स के ल‍िए भी कुछ गाइडलाइंस और शर्तें तय की गई हैं. इन गाइडलाइंस के बारे में जानकारी होना भी आपके ल‍िए जरूरी है.

    1. दोपहिया, तिपहिया और हल्के मोटर वाहनों के ट्रेनिंग सेंटर्स के ल‍िए कम से कम एक एकड़ जमीन हो. भारी यात्री / माल वाहन या ट्रेलरों के लिए ट्रेन‍िंग सेंटर के पास दो एकड़ जमीन होना जरूरी है.
    2. ट्रेनर का कम से कम 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है. साथ ही उसके पास कम से कम 5 साल ड्राइविंग का अनुभव होना चाहिए.
    3. ड्राइविंग सेंटर्स के पाठ्यक्रम को 2 हिस्सों थ्योरी और प्रैक्टिकल में बांटा गया है.
    4. ट्रेन‍िंग सेंटर पर बायोमेट्र‍िक स‍िस्‍टम होना जरूरी है.
    5. मीड‍ियम और हेवी व्‍हीकल मोटर व्‍हीकल के ल‍िए 6 हफ्ते में 38 घंटे कोर्स की अवध‍ि है. इसमें 8 घंटे थ्‍योरी क्‍लास और बाकी 31 घंटे का प्रैक्‍ट‍िकल होगा.
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी! यहां डिस्काउंट में मिल रही शराब…लोगों की उमड़ी भारी भीड़…
    Next Article शादीशुदा महिला को युवक से दोस्ती करना पड़ा महंगा…घर में घुसकर जबरदस्ती उतरवाए कपड़े…सेक्स करने नहीं दिया तो कर दिया ऐसा काम… पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…

    June 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…

    June 28, 2026

    स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…

    June 28, 2026

    प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…
    • स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…
    • प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
    • 12 विभाग अपने पास रखना बड़ी गलती’, CM मोहन यादव को पूर्व सीएम की चेतावनी, बोले- अधिकारी गलती करेगा, फंसेंगे आप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?