छत्तीसगढ़ में विधानसभा विशेष सत्र का शुक्रवार को दूसरा और अंतिम दिन है. इस विधानसभा सत्र में आज आरक्षण बढ़ाने को लेकर विधेयक लाया जाएगा. छत्तीसगढ़ में आरक्षण एससी 13, एसटी 32, ओबीसी 27 और ईडब्ल्यूएस 4 फीसदी करने का प्रस्ताव एक सप्ताह पहले ही कैबिनेट में पारित हो गया है. अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा. इसको लेकर विधानसभा में आज दिनभर हंगामेदार होने की आशंका है
गौरतलब है कि बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 सितंबर को राज्य में 58 फीसदी आरक्षण को रद्द करने का फैसला सुनाया था. इसके बाद अब 2011 की स्थिति के आधार पर आरक्षण व्यवस्था बन गई है. जिसके अनुसार एसटी आरक्षण वर्तमान में 32 फीसदी था जो अब 12 फीसदी घट का 20 फीसदी हो गया है. ओबीसी 14 फीसदी और एससी का आरक्षण 13 से बढ़कर 16 फीसदी हो गया है. इस लिए छत्तीसगढ़ में घमासान मचा हुआ है. आदिवासी 32 फीसदी आरक्षण के सड़कों पर उतर आए है |