Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चोरी के 23 लैपटॉप के साथ लैपटॉप गिरोह का पर्दाफाश…
    Uncategorized

    चोरी के 23 लैपटॉप के साथ लैपटॉप गिरोह का पर्दाफाश…

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा

    ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 थाना पुलिस ने पीजी और घरों में घुसकर लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से चोरी के 23 लैपटॉप, 13 लैपटॉप की बॉडी और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ है।
    बीटा 2 थाना क्षेत्र और अन्य थाना क्षेत्र में लगातार पीजी और घरों से लैपटॉप चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। पुलिस ने जब इन सभी घटनाओं की जांच पड़ताल की तो पता चला कि एक गिरोह सक्रिय है, जो पीजी और घरों में घुसकर लैपटॉप चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके बाद पुलिस ने चोरों की तलाश में जुट गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान मेरठ निवासी सिराज, हरिद्वार निवासी राहिल, बिजनौर निवासी वजाहत और शाहआलम को रयान गोलचक्कर के पास गिरफ्तार कर लिया


    इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि यह सुबह के समय में पीजी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। यह पीजी में घुस जाया करते थे, पीजी में रह रहे लड़के सुबह को इनका ध्यान नहीं देते थे। इनको अपना साथी ही समझा करते थे, उसी दौरान यह कमरों में घुसकर लैपटॉप उठाकर वहां से फरार हो जाया करते थे। इसी तरह से यह मोबाइल चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते थे। दरसअल साहिल, शाह आलम और वजावत रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और उसके बाद इन चोरी के लैपटॉप को राहिल को बेच दिया करते थे


    एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पीजी और घरों में घुसकर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया गया है। यह बड़े ही शातिर किस्म के चोर हैं, जो छात्र बनकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पीजी में सुबह के समय घुसकर यह चुपके से लैपटॉप उठा लिया करते थे और फरार हो जाते थे। इन लोगों के द्वारा प्रयागराज लखनऊ दिल्ली गाजियाबाद नोएडा ग्रेटर नोएडा में चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इनके कब्जे से चोरी के 23 लैपटॉप, 13 लैपटॉप की बॉडी, 11 कीबोर्ड, 8 चार्जर और 2 मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस…
    Next Article The EliteSingles Guide: Romantic Sunday Places Outside NYC
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

    January 17, 2026

    बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

    December 16, 2025

    कोहली–रोहित सहित इन सभी को विजय हजारे खेलना अनिवार्य, BCCI का सख्त निर्देश, बोले- खेलने होंगे ये 2 मैच…

    December 16, 2025

    प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ₹2000 की 22वीं किस्त…

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?