
कवर्धा:- ग्राम चमारी में 03 अप्रैल को होम थिएटर के विस्फोट होने से परिवार के दो सदस्यों की निधन हो गया। इसके साथ ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रेंगाखार में जांच कर कार्यवाही की गई। जांच के दौरान आरोपी सरजू मरकाम पिता बलदेव मरकाम उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 ग्राम छपला पो. मंडई जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के खिलाफ आपराधिक तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान बोड़ला जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, सहसपुर लोहारा जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।