रायपुर
आवारा मवेशियों की वजह से आये दिन घटनाएं दुर्घटनाएं होती रहती है। अब राज्य सरकार ने आवारा और घुमंतु पशुओं को लेकर कड़ाई शुरू कर दी है। चीफ सेकरेट्री के निर्देश के बाद कलेक्टरों ने कार्रवाई का आदेश जारी कर दियाहै। अब आवारा पशुओं के घुमते हुए पाये जाने पर पशु मालिक पर 1000 रूपये का जुर्माना वसूला जायेगा।
पिछले दिनों प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य भर के अधिकारियों को इससे जुड़े निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव ने सभी जिलों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि आवारा घुमते पशुओं के खिलाफ कार्रवाई की जाये। मवेशियों को कांजी हाउस भेजा जायेगा, वहीं पशु मालिकों पर भी कार्रवाई की जायेगी और जुर्माना वसूला जायेगा। रायपुर में आवारा मवेशियों की धर पकड़ शुरू हो गई है। कलेक्टर सर्वेश्वर बुरे ने पुलिस और नगर निगम संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया और उसके बाद आवारा मवेशियों के मालिकों पर जुर्माने का फरमान जारी कर दिया है।
