रायपुर । छत्तीसगढ़ में 10 दिसंबर को विधायक की बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री चुनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने जिन तीन आब्जर्बरों की नियुक्ति की है, वो रविवार की सुबह रायपुर आ सकते हैं। उसी दिन विधायक दल की बैठक होगी और फिर वो सभी देर शाम रायपुर से वापस दिल्ली लौट भी जायेंगे। आपको बता दें कि दरअसल छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। तीन-तीन पर्यवेक्षकों के नामों में अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम के नाम शामिल है।
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रविवार को विधायक दल की बैठक होगी, जबकि मध्यप्रदेश में सोमवार की शाम विधायक दल की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक में आब्जर्बर मौजूद रहेंगे। विधायकों की राय जानकर पर्यवेक्षक वापस दिल्ली लौटेंगे और अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को देंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
