प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के एक सर्वे के अनुसार, पीएम मोदी को 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है. पीएम मोदी के बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 66 फीसदी रेटिंग मिली है. इसके बाद स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट को 58 फीसदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 49 फीसदी रेटिंग मिली है.
