
हरदी बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया के गिरजा सोनी पति स्वर्गीय माखनलाल सोनी उम्र 60 वर्ष की मकान में बीते रात रविवार को लगभग 1:00 बजे से 2:00 के बीच चोरों ने डेढ़ लाख रुपये नगद एवं आधा किलो करीबन चांदी तथा 12 तोला सोना चोरी होने की रिपोर्ट हरदी बाजार चौकी में गिरिजा सोनी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई है यह भी बताया गया कि रात्रि करीबन 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच में दो लोग घर के अंदर घुसे थे ऐसा भनक लगा था जोकि घर के अंदर रखा रुपया पैसा सोना चांदी को चोरों ने चोरी कर ले गया है ग्राम पंचायत खमरिया के गिरजा सोनी के यहां लाखों रुपए कि सोना चांदी पैसों से चोरी कर ले गई है गिरजा सोनी अपने घर में अकेली रहती थी जोकि 2005 में पति का मृत्यु हो गया था जो सुनारी जेवर बनाने का काम करता था तब से विधवा महिला गिरजा सोनी अकेली घर में ही रह कर अपना जीवन यापन कर रही थी , इस दौरान उपनिरीक्षक तारनदास कोसले ने बताया की इसकी सूचना उच्च अधिकारी को दे दी गई है और जल्द से जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा 15 दिन पूर्व ग्राम पंचायत कोरबी के पटेल पारा में करीबन ₹400000 की चोरी हुई थी जिसको पुलिस अभी तक नही पकड़ पाई है ।
पाली रिपोर्टर – अभिषेक तिवारी