Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आप नकली रंग खरीद रहे हैं,होली पर ऐसे पहचानें असली और अच्छी क्वालिटी का गुलाल…
    News

    क्या आप नकली रंग खरीद रहे हैं,होली पर ऐसे पहचानें असली और अच्छी क्वालिटी का गुलाल…

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- देशभर में होली का उत्साह चरम पर है. 14 मार्च को होली मनाने के लिए हर जगह तैयारियां चल रही हैं. कई जगहों पर तो आज से ही होली मनाई जा रही है. रंगों का त्योहार कहलाने वाली होली में अगर अबीर, गुलाल और कई तरह के रंग न हों तो यह अधूरा है. होली के चलते बाजार में रंगों की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में बढ़ती मांग के चलते बाजार रंगों और गुलाल से पट गया है. बाजार में कई तरह के क्वालिटी वाले रंग उपलब्ध हैं. ये सभी अलग-अलग कीमतों पर आते हैं.

    हालांकि, जैसे-जैसे किसी भी चीज की मांग बढ़ती है, नकली उत्पादों का कारोबार भी बढ़ता है. रंगों की मांग को देखते हुए नकली उत्पाद बनाने वालों के हौसले बढ़ गए हैं. कुछ दुकानदार हर्बल रंगों के नाम पर केमिकल वाले रंग बेच रहे हैं. इनसे त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. इसलिए आपको नकली रंगों की जांच करने की जरूरत है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप बाजार से रंग खरीदने से पहले कुछ टिप्स अपनाएंगे तो आप मिलावटी रंग की पहचान कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स…

    चमकीले रंग न खरीदें

    कुछ दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए काफी चमकीले और गहरे रंग बेचते है. ऐसे में आपको बता दें कि अधिक चमकदार और गहरे रंग अक्सर नकली होते हैं. दरअसल, इन रंगों को आकर्षक और चमकदार बनाने के लिए इसमें कांच का चूर्ण, मोटी रेत, पारा सल्फाइड और कुछ रसायन मिलाए जाते हैं. ये देखने में आकर्षक हो सकते हैं. लेकिन, ये त्वचा के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं. इसलिए बाजार से रंग खरीदते समय बहुत चमकीले या गहरे रंग न खरीदें.

    स्पर्श से पहचानें

    अच्छी गुणवत्ता वाले रंगों को स्पर्श से भी पहचाना जा सकता है. गुलाल खरीदने से पहले उसे थोड़ा सा हाथ में लें और अपनी उंगलियों से छू कर देखें. यदि रंग छूने पर बहुत अधिक चिकना या सूखा लगता है, तो इसका मतलब है कि रंग में सिंथेटिक रसायनों की मिलावट की गई है. ऐसे में बता दें कि प्राकृतिक रंगों में मिलावट नहीं होती है. इसका पता आपको इससे चलेगा कि नेचुरल कलर न तो अधिक ऑयली होता और न ही अधिक ड्राई होती और इसका रंग भी बहुत अधिक चमकीला नहीं होता है.

    गंध से पता लगाएं

    विशेषज्ञों का कहना है कि होली के रंगों में मिलावट का पता लगाने के लिए यह सबसे अच्छा और आसान विकल्प है. इसके लिए अपनी हथेली पर थोड़ा गुलाल या रंग लें और उसे सूंघें. यदि गुलाल में पेट्रोल, मोबाइल ऑयल, केरोसीन ऑयल, केमिकल या किसी अन्य चीज की गंध आती हो तो उसे न खरीदें. समझ लीजिए कि वह गुलाल या रंग नकली है. प्राकृतिक रंगों की गंध कभी भी तेज नहीं होती है.
    पानी में घोल कर देखें
    रंग की गुणवत्ता पानी की मदद से भी निर्धारित की जा सकती है. इसके लिए डाई रंग को पानी में घोलें. यदि रंग थोड़े समय में पानी में घुल जाता है, तो वह शुद्ध है. यदि इसे घुलने में अधिक समय लगे तो समझ लीजिए कि यह मिलावटी है.

    मिलावटी रंगों से त्वचा को खतरा
    मिलावटी रंगों में हानिकारक रसायनों का प्रयोग किया जाता है. इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा, इनसे होली खेलने से आपकी आंखों को भी नुकसान हो सकता है. विशेषज्ञ इस रंग के कारण त्वचा पर चकत्ते, सूजन और कभी-कभी त्वचा कैंसर के खतरे की चेतावनी देते हैं. इसीलिए विशेषज्ञ मिलावटी रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों से होली मनाने का सुझाव देते हैं.

    Post Views: 1,200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए बैंगन, घर लाने से पहले एक बार जान लें ये बात…
    Next Article होली पर ऐसे करें अपनी त्वचा और बालों की सुरक्षा, डॉक्टर से जानें खास टिप्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    PF खाते में ₹1 लाख हैं तो कितना पैसा निकाल पाएंगे नए नियमों में 75% तक निकासी की सुविधा, जानें पूरा हिसाब…

    October 15, 2026

    अब इतनी उम्र में पिता बनने की चाहत पर बोले सलमान खान, कहा- बच्चों की कमी महसूस होती है…

    October 15, 2026

    प्रदेश में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता…

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PF खाते में ₹1 लाख हैं तो कितना पैसा निकाल पाएंगे नए नियमों में 75% तक निकासी की सुविधा, जानें पूरा हिसाब…
    • अब इतनी उम्र में पिता बनने की चाहत पर बोले सलमान खान, कहा- बच्चों की कमी महसूस होती है…
    • प्रदेश में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता…
    • माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…
    • किसान को मिलने थे बीमा के 90 हजार, बदले में मांगी 75% रिश्वत; 20 हजार लेते दो अधिकारी गिरफ्तार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?