Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले कुतुल तक पहली बार पहुंची बस सेवा, ग्रामीणों में खुशी की लहर..
    RAIPUR

    नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले कुतुल तक पहली बार पहुंची बस सेवा, ग्रामीणों में खुशी की लहर..

    By Tv 36 HindustanMay 20, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर:- दशकों तक नक्सलवाद और पिछड़ेपन के अंधेरे में डूबे अबूझमाड़ को अब विकास की रोशनी दिखने लगी है. नारायणपुर से कुतुल तक पहली बार आरंभ हुई बस सेवा ने जहां क्षेत्र के लोगों को राहत दी है, वहीं इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खुशी और उम्मीदों की नई लहर देखी जा रही है.

    सुरक्षा के बाद अब विकास पर फोकस: नारायणपुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त पहल से पहले क्षेत्र में पुलिस कैंप का विस्तार किया गया, जिसके बाद अब विकास की प्राथमिक बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है. इसी क्रम में नेशनल हाईवे NH-130D के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी गई, जिससे नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाली ग्राम पंचायत कुतुल तक पक्की सड़क बनाई गई.

    आजादी के बाद पहली बार कुतुल पहुंची बस: पक्की सड़क निर्माण के बाद अब उसी मार्ग पर आजादी के बाद पहली बार नारायणपुर से कुतुल तक बस सेवा शुरू की गई है. स्थानीय परिवहन कंपनी बस्तर ट्रेवल्स द्वारा चलाई जा रही यह बस कुंदला, कोहकामेटा, इरकभट्टी, कच्चा पाल, कस्तूरमेटा और मोहंदी होते हुए कुतुल तक जाती है.

    स्वास्थ्य, शिक्षा और दैनिक जरूरतों के लिए राहत: इस बस सेवा के शुरू होने से इन रास्तों के दर्जनों गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में राहत मिली है. अब ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाएं, शैक्षणिक संस्थानों और बाजार तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं.

    यात्रा शुल्क को लेकर ग्रामीणों की चिंता: जहां एक ओर ग्रामीणों में इस सेवा को लेकर उत्साह है, वहीं यात्रा शुल्क को लेकर उन्होंने असंतोष जताया है. कुतुल से नारायणपुर तक प्रति व्यक्ति 80 रुपये किराया वसूला जा रहा है, जिसे ग्रामीण ज्यादा बता रहे हैं.

    बड़ी बस की भी मांग: ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि छोटी बस के बजाय बड़ी बस का संचालन किया जाए ताकि ज्यादा लोग आराम से सफर कर सकें.

    तीन दिन में ही बढ़ी सवारियों की संख्या: बस कंडक्टर उत्तम मानिकपुरी बताते हैं कि बस सेवा शुरू होने के पहले दो दिनों में यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन तीसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बस का उपयोग किया, जिससे उनकी जरूरत और उत्साह स्पष्ट झलक रहा है.

    तीन दिन में ही बढ़ी सवारियों की संख्या: बस कंडक्टर उत्तम मानिकपुरी बताते हैं कि बस सेवा शुरू होने के पहले दो दिनों में यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन तीसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बस का उपयोग किया, जिससे उनकी जरूरत और उत्साह स्पष्ट झलक रहा है.

    नक्सल विरोध से विकास समर्थन तक का सफर: एक समय सड़क और विकास का विरोध करने वाले ग्रामीण आज नारायणपुर के अबूझमाड़िया समाज भवन के सामने बस का इंतजार करते नजर आए. ग्रामीणों ने माना कि जब क्षेत्र में पुलिस कैंप बना और सड़कें पहुंचीं, तभी से अबूझमाड़ में बदलाव की शुरुआत हुई है.

    अबूझमाड़ के सुदूर गांव कुतुल तक बस सेवा का पहुंचना सिर्फ एक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत नहीं, बल्कि यह उस बदलाव का संकेत है जो वर्षों के संघर्ष और सुरक्षा प्रयासों के बाद संभव हुआ है. यह सेवा ग्रामीणों के जीवन में नया भरोसा, सुविधा और विकास की उम्मीद लेकर आई है. हालांकि किराया और बस के आकार को लेकर उठी आवाजों पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है, ताकि यह सेवा सभी के लिए सुलभ और लाभकारी बन सके.

    कैसे नक्सलियों का गढ़ बन गया कुतुल: दरअसल नारायणपुर से 40 किमी की दूरी पर बसा कुतुल काफी दुर्गम इलाका है. यहां पहुंचना मुश्किल होता है. पहाड़ों और जंगलों के बीच बसे गांवों में कम ही लोगों का आना जाना रहता है. विकास से दूर होने के चलते माओवादी विचारधारा यहां तेजी से पनपी. माओवादियों ने इस बात का फायदा उठाकर लोगों को भड़काया कि सरकार उनके लिए कुछ काम नहीं करती है. गांव के भोले भाले आदिवासी दशकों तक उनके बहकावे में रहे. शिक्षा, स्वास्थ्य की कमी के चलते भी माओवाद तेजी से पनपा. कुतुल का इलाका दुरुह होने के साथ साथ कई राज्यों के जंगलों से भी मिलता है जिसके चलते ये माओवादियों का सुरक्षित पनाहगार बन गया.

    कैसे बदल रहा है अब कुतुल: कुतुल और उससे लगने वाले इलाकों में तेजी से विकास का काम किया जा रहा है. विकास के कामों की मॉनिटरिंग खुद सीएम और सांसद कर रहे हैं. एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते विकास के कामों में रफ्तार आई है. शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव आया है. बेस कैंपों के बनाए जाने के बाद नक्सली मूवमेंट में कमी आई है. बड़े बड़े नक्सली लीडरों ने या तो समर्पण कर दिया है या फिर मारे जा रहे हैं. सरकार की सरेंडर पॉलिसी से भी बदलाव आया है. लोन वर्राटू और पूर्ना नारकोम योजना से प्रभावित होकर नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं.

    Post Views: 700

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखरीफ सीजन के पहले परखी जाएगी खेतों की सेहत, 8000 मिट्टी सैंपल लेकर कृषि विभाग बताएगा कैसे उगाएं उन्नत फसल…
    Next Article आज का भविष्यफल इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा अनुकूल, मिथुन-मकर राशि के जातकों को हो सकती हैं परेशानी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री जे. एस. नेल्सन का आंजनेय यूनिवर्सिटी में सम्मान, भरतनाट्यम् की शास्त्रीय गरिमा से सजी सांस्कृतिक संध्या…

    February 1, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में सिंधी भाषा का समावेश…

    January 29, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री 20 जनवरी को 2.42 करोड़ रूपए राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

    January 20, 2026

    प्रेस क्लब चुनाव के लिए इस दिन को होगा मतदान, 37 प्रत्याशी मैदान में…

    January 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?