Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश के जंगलों में बढ़ेंगे बाघ, वन्यप्राणियों से दूरी बनाने गांवों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान..
    समाचार

    प्रदेश के जंगलों में बढ़ेंगे बाघ, वन्यप्राणियों से दूरी बनाने गांवों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान..

    By Tv36 HindustanNovember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– जंगल एक बार फिर बाघों की दहाड़ से गूंजने जा रहे हैं. प्रदेश के दो प्रमुख टाइगर रिजर्व गुरु घासीदास-तमोर पिंगला और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (यूएसटीआर) में बाघों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश से कुल छह बाघों को लाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है.
    वन विभाग की टीम जल्द ही कान्हा और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व रवाना होगी. दोनों राज्यों के वन विभागों और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी की औपचारिक स्वीकृति के बाद प्रक्रिया तेज कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार इस योजना पर पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से काम चल रहा था, जिसके तहत विशेषज्ञों की टीमों ने दोनों राज्यों के जंगलों का सर्वे किया है. अनुमतियों के औपचारिक रूप से मिलते ही छत्तीसगढ़ वन विभाग ने बाघों के स्थानांतरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अधिकारियों के मुताविक कान्हा टाइगर रिजर्व से एक नर और दो मादा वाघों को यूएसटीआर में शिफ्ट किया जाएगा. जबकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से तीन बाघिनों को तमोर पिंगला के विशाल वनों में छोड़ा जाएगा.
    बाघों के नए वातावरण में सुरक्षित और सहज रूप से बसने को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने दोनों रिजवों में कई प्रबंध सुनिश्चित किए हैं. बाघों को यहां छोड़े जाने से पहले उनके व्यवहार, गतिविधियों और मूवमेंट की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कालर आइडी लगाए जाएंगे, ताकि वास्तविक समय में लोकेशन ट्रैकिंग संभव हो सके. जंगलों में शिकार और जल स्रोतों की उपलव्धता, घासभूमि विकास, सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वन क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ ही स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट तैनात की जाएगी, ताकि शिकारी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके.

    बाघों के आगमन को लेकर स्थानीय वनकर्मियों में उत्साह तो है ही, साथ ही ग्रामीणों में भी जिज्ञासा दिखाई दे रही है. विभाग द्वारा आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को वन्यप्राणियों से दूरी बनाए रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों के वारे में बताया जा रहा है.

    प्रदेश में चार टाइगर रिजर्व, बार नवापारा में भी बसाने तैयारी

    प्रदेश में अभी चार टाइगर रिजर्व है. इसमें इंद्रावती टाइगर रिजर्व, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, अचानकमार टाइगर रिजर्व और तमोर-पिंगला टाइगर रिजर्व शामिल है. इधर, बार नवापारा अभ्यारण्य में बाघ बसाने की तैयारी है. इसके लिए यहां वन विभाग भी तैयारी कर रहे है.

    बाघों के सुरक्षित दीर्घकालिक निवास के लिए है उपयुक्त

    गुरु घासीदास-तमोर पिगला टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ का नया, लेकिन संभावनाओं से भरपूर वन क्षेत्र माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार यहां विशाल वन क्षेत्र, अनुकूल भू-भाग और पर्याप्त शिकार उपलब्ध है, जो बाघों के सुरक्षित दीर्घकालिक निवास के लिए उपयुक्त माना जाता है. वहीं यूएसटीआर में बाघों की संख्या बढ़ाने से क्षेत्र की जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है.

    Post Views: 375

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइंडिया ने जीता ब्लाइंड महिला T20 वर्ल्ड कप, पीएम ने दी बधाई, बताया ऐतिहासिक उपलब्धि..
    Next Article बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…

    April 30, 2026

    Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…

    April 30, 2026

    आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…

    April 30, 2026

    इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…
    • Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…
    • आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…
    • इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?