नई दिल्ली:– सोना-चांदी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड
पिछले कुछ दिनों से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,34,000 रुपये तक पहुंच गया, जबकि चांदी 1,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
