Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » देश के इन 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, क्लासेस रद्द कर कराए गए खाली…
    राष्ट्रीय

    देश के इन 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, क्लासेस रद्द कर कराए गए खाली…

    By Tv36 HindustanDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गुजरात के अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह (17 दिसंबर 2025) कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद राज्य में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम 9 से 12 स्कूलों को एक जैसे धमकी भरे मेल आए।

    ईमेल में दोपहर 1:11 बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई थी, साथ ही ‘अहमदाबाद ब्लास्ट स्कूल से साबरमती जेल तक’ जैसे वाक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को निशाना बनाने की धमकी शामिल थी। कुछ मेल्स में खालिस्तानी रेफरेंडम का भी जिक्र था। आइए जानते हैं किन स्कूलों को मिली धमकी?

    प्रभावित स्कूलों की सूची धमकी मिलने वाले प्रमुख स्कूलों में शामिल हैं:-

    जेबर स्कूल (थलतेज)
    ज़ाइडस स्कूल (वेजलपुर)
    महाराजा अग्रसेन विद्यालय (गुरुकुल रोड)
    डीएवी इंटरनेशनल स्कूल (मकरबा)
    उद्गम स्कूल (थलतेज)
    अहमदाबाद इंटरनेशनल स्कूल (वस्त्रपुर)
    निर्माण स्कूल (वस्त्रपुर)
    अन्य स्कूल गांधीनगर और कलोल क्षेत्र में
    कुछ रिपोर्ट्स में डीपीएस बोपाल और ट्यूलिप इंटरनेशनल का भी जिक्र है, लेकिन मुख्य फोकस अहमदाबाद पर रहा।

    तुरंत कार्रवाई: स्कूल खाली, तलाशी अभियान
    धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को घर ले जाने को कहा। कई स्कूलों में क्लासेस रद्द कर दी गईं और छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। क्लासरूम, प्लेग्राउंड और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर शरद सिंघल ने कहा, ‘सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। साइबर टीम ईमेल के सोर्स को ट्रेस कर रही है।’

    अभिभावकों में दहशत: ‘बच्चे को तुरंत घर ले आए’
    एक अभिभावी वैशालीबेन रावल ने बताया, ‘स्कूल से मैसेज आया कि बच्चे को घर ले जाएं। हम तुरंत पहुंचे तो पता चला बम धमकी का ईमेल आया है। स्कूलों को निशाना बनाना बहुत डरावना है।’ कई पैरेंट्स स्कूल गेट पर पहुंचे और बच्चों को लेकर घर लौटे।

    जांच और संदेह: फेक धमकी की आशंका
    पुलिस का मानना है कि यह धमकी फेक हो सकती है, जैसी पहले दिल्ली, बेंगलुरु और अमृतसर में हुईं। साइबर क्राइम टीम IP एड्रेस ट्रेस कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह का लोकसभा क्षेत्र होने से मामला और संवेदनशील है। जांच जारी है, फिलहाल खतरा टला लग रहा है। ऐसी घटनाएं बच्चों और अभिभावकों में डर पैदा करती हैं। पुलिस ने अपील की कि अफवाहें न फैलाएं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    Views: 855
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर सीएम सायं ने दी बधाई और शुभकामनाएं…
    Next Article आज 17 दिसंबर को सोने-चांदी में जमकर हुई मुनाफा वसूली, औंधे मुंह गिरे दाम…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान…

    November 11, 2026

    अदाणी की कच्छ कॉपर ने रचा इतिहास, यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र पाने वाली बनी देश की पहली कंपनी…

    November 11, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ये जिले भी पुरस्कृत…

    November 11, 2026

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा…

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान…
    • अदाणी की कच्छ कॉपर ने रचा इतिहास, यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र पाने वाली बनी देश की पहली कंपनी…
    • स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, ये जिले भी पुरस्कृत…
    • मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा…
    • कटघोरा में MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र को मिली मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?