मध्य प्रदेश:- आज सीएम मोहन यादव भोपाल में एनडीडीबी की बैठक लेंगे. वहीं प्रदेश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, कई शहरों में हीट वेव का अलर्ट है
मध्यप्रदेश में आज काफी हलचल रहने वाली है. सीएम मोहन यादव आज एनडीडीबी की बैठक लेंगे, जिसमें प्रदेश दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने को लेकर चर्चा होगा. सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. मोसम विभाग ने 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. आज से भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू हो गया है. अब एक थाने में दो निरीक्षक काम करेंगे. वहीं मध्यप्रदेश पूरे देश में पराली जलाने के मामले में नंबर 1 पर है. प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले विदिशा से सामने आए हैं. मध्यप्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए.
शातिर चोर गिरफ्तार
रतलाम पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले 4 साल से फरार चल रहा था. वह साधु के भेष में दाढ़ी बढ़ाकर अलग-अलग मंदिरों पर रह रहा था. आरोपी लोगों को खुद को विष्णु महाराज बताता था.
डिंडौरी के गांव में पहुंचा पानी
डिंडोरी में जहां आजादी के करीब सत्तर साल बाद वन ग्राम चंद्रागढ़ में हर घर तक पानी पहुंच गया है. प्रशासन की इस पहल से बैगा जनजाति के परिवारों को बड़ी राहत मिली है. ग्रामीणों ने 1 जनवरी को आयोजित की गई चौपाल में कलेक्टर से पानी की समस्या को लेकर शिकायत की थी.
पराली जलाने में अव्वल एमपी
गेहूं की परालनी जलाने में मध्यप्रदेश 1 से 23 अप्रैल तक अव्वल है. मध्यप्रदेश में पराली जलाने के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके सबसे ज्यादा मामले में विदिशा से आए हैं, जहां 20 दिन में 2086 केस आए हैं. उज्जैन में 2053, रायसेन में 1982 मामले सामने आए हैं. मध्यप्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब का नंबर है.
मध्यप्रदेश में आज का मौसम
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. प्रदेश में तपिश बढ़ने का एक कारण राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं हैं. आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. नर्मदापुरम में गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. वहीं भोपाल, जबलपुर, सागर, उज्जैन और नर्मदापुरम जैसे शहरों में लू जैसे हालात हैं.
भोपाल में नया पुलिसिंग सिस्टम लागू
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू किया गया है. अब एक थाने में दो निरीक्षक काम करेंगे. भोपाल में पुलिसिंग का यह नया प्रयोग है. फर्स्ट फेस में पायलट प्रोजेक्ट के तौर व्यवस्था होगी. इसके पहले चरण में निशातपुर और हबीबगंज थाना शामिल होंगे. वहीं दूसर चरण में कोहेफिजा और पिपलानी थाना तीसरे चरण में राजधानी के बाकी थानों में विस्तार होगा
MP में बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन
डॉ. सीएम मोहन यादव आज 10 बजे एनडीडीबी की बैठक लेंगे. नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक में दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी. इस समीक्षा बैठक में आगे की कार्य योजना तैयार की जाएगी. यह बैठक सीएम हाउस के समत्व भवन में होगी.
