रायपुर:- आज 10 मई को आईपीएल का जलवा दिखने वाला है. जहां पहले मुकाबले में क्रिकेट फैंस को ‘रोको’ यानि विराट कोहली और रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिलने वाला है.
रायपुर शहर आईपीएल के रोमांच के लिए पूरी तरह तैयार है. 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होना है. खास बात यह है कि टीम इंडिया के दो धुरंधर विराट कोहली और रोहित शर्मा इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में ‘रोको’ को देखने के लिए क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. खास बात यह है कि एक तरफ मैदान में खिलाड़ियों का जलवा दिखेगा तो मैदान के बाहर स्टेडियम में भी सितारों का जमावड़ा लगने वाला है. विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका समेत कई सितारें यह मैच देखने के लिए रायपुर आने वाले हैं. 600 से ज्यादा विदेशी मेहमानों को
रायपुर में ‘रोको’ का क्रेज
रायपुर में सबसे ज्यादा क्रेज रोको यानि विराट और रोहित का दिख रहा है. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के साथ 7 मई को ही रायपुर पहुंच गए थे. जबकि विराट कोहली शुक्रवार यानि 8 मई को रायपुर आने वाले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आज आने वाली है. ऐसे में रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. दोनों टीमें 9 मई को प्रैक्टिस सेशन में भाग लेगी. वहीं 10 मई को आरसीबी और एमआई के बीच पावर पैक शो दिखने वाला है. खास बात यह है कि दोनों टीमें अभी भी आईपीएल के प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं. ऐसे में रायपुर के मैदान में मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है.
मुंबई आज करेगी प्रैक्टिस
मुंबई इंडियंस की टीम गुरुवार को ही रायपुर पहुंच चुकी थी. ऐसे में टीम शुक्रवार से अपनी प्रैक्टिस शुरू करने वाली है. जबकि 9 मई को दोनों टीमों प्रैक्टिस करेगी. शाम के वक्त खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस में उतर सकते हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी रायपुर पहुंच चुके हैं. लेकिन सूर्यकुमार का यह मुकाबला खेलना फिलहाल थोड़ा मुश्किल लग रहा है. क्योंकि सूर्या ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी होने की जानकारी दी है. जिससे माना जा रहा है कि वह इस मुकाबले से बाहर रह सकते हैं. विराट कोहली आज रायपुर आ जाएंगे.
13 मई को आरसीबी-केकेआर का मुकाबला
10 मई के बाद 13 मई को रायपुर में आरसीबी और केकेआर के बीच भी मुकाबला होना है. इस मैच को देखने के लिए किंग खान यानि शाहरुख खान भी रायपुर आ सकते हैं. उनके साथ जूही चावला भी रायपुर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि 10 मई के मुकाबले के पूरे टिकट बिक चुके हैं. जबकि आरसीबी केकेआर वाले मुकाबले के भी 70 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं. ऐसे में इस बार रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पूरी तरह से दर्शकों से भरा हुआ नजर आने वाला है. डेढ़ फीसदी टिकट भारत के बाहर से बुक हुआ है. यानि दूसरे शहरों से रायपुर में बड़ी संख्या में लोग आईपीएल का मुकाबला देखने के लिए आने वाले हैं.
