मध्यप्रदेश:- छिंदवाड़ा के उमरेठ में फसल कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से वार किया. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.
छिंदवाड़ा के उमरेठ में खेत में फसल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करते रहे. इस खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.
रामजी परिवार और चिरोंजी परिवार के बीच फसल की कटाई को लेकर एक लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. सूचना पर नायब तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष मारपीट करते रहे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद पर डीजल डालकर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे अफरा-तफरी मच गई. चिरोंजी पक्ष पर फावड़े से हमला करने का आरोप है. हमले में रामजी, उसकी पत्नी रुपवती और पुत्र आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में घायल तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है. उमरेठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. सभी घायलों को सिविल अस्पताल परासिया भेजा गया है, जहां इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी घटना की जानकारी जुटाने में लगे हुए है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही उमरेठ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. घायलों को तत्काल इलाज के लिए परासिया स्थित सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी घटनाक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं
