Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज बजेगी 2300 से ज्यादा शहनाइयां, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक साथ बंधेंगे हजारों जोड़े…
    छत्तीसगढ

    आज बजेगी 2300 से ज्यादा शहनाइयां, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक साथ बंधेंगे हजारों जोड़े…

    By Tv36 HindustanMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता और सामूहिक सहयोग की मिसाल बन चुकी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज 8 मई को प्रदेशभर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस बड़े आयोजन में 2300 से अधिक जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। सभी जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

    इस सामूहिक विवाह समारोह की सबसे खास बात यह है कि इसमें विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करेंगे। हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध सहित विशेष पिछड़ी जनजातियों के जोड़ों की भागीदारी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता की झलक पेश करेगी।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि समाज में समानता, सम्मान और भाईचारे का उत्सव है। उन्होंने कहा कि पहले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों की शादी बड़ी चिंता होती थी, लेकिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने इस चिंता को सम्मान और विश्वास में बदल दिया है। यह योजना संवेदनशील शासन की सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है।

    गौरतलब है कि 10 फरवरी 2026 को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में 6,412 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधे थे। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1,316 नवविवाहित जोड़ों को सीधे आशीर्वाद दिया था, जबकि अन्य जिलों के जोड़े वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। यह आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था।
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत मजबूती के साथ कर सकें। इसके अलावा विवाह आयोजन के लिए जरूरी सामग्री और अन्य व्यवस्थाएं भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा सभी जिलों में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि विवाह समारोह में शामिल हर जोड़े और उनके परिजनों को सम्मानजनक और सुगम वातावरण मिल सके।

    Post Views: 225

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछिंदवाड़ा में फसल कटाई को लेकर खूनी संघर्ष; पुलिस के सामने एक दूसरे पर बरसाए गये लाठी-डंडे: गांव में तनाव बढ़ा…
    Next Article बड़े स्कूलों में गरीब बच्चों के एडमिशन पर हाईकोर्ट ने जताया शक, सरकार से मांगा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बड़े स्कूलों में गरीब बच्चों के एडमिशन पर हाईकोर्ट ने जताया शक, सरकार से मांगा…

    May 8, 2026

    छिंदवाड़ा में फसल कटाई को लेकर खूनी संघर्ष; पुलिस के सामने एक दूसरे पर बरसाए गये लाठी-डंडे: गांव में तनाव बढ़ा…

    May 8, 2026

    रायपुर में सितारों का जमावड़ा लगा मैदान पर दिखेगा ROKO का जलवा, विदेशी मेहमान भी आएंगे…

    May 8, 2026

    माओवादियों ने घात लगाकर किए थे; इस हमले में 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे,अब 16 साल बाद सभी 10 आरोपी क्यों हुए बरी…

    May 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बड़े स्कूलों में गरीब बच्चों के एडमिशन पर हाईकोर्ट ने जताया शक, सरकार से मांगा…
    • आज बजेगी 2300 से ज्यादा शहनाइयां, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक साथ बंधेंगे हजारों जोड़े…
    • छिंदवाड़ा में फसल कटाई को लेकर खूनी संघर्ष; पुलिस के सामने एक दूसरे पर बरसाए गये लाठी-डंडे: गांव में तनाव बढ़ा…
    • रायपुर में सितारों का जमावड़ा लगा मैदान पर दिखेगा ROKO का जलवा, विदेशी मेहमान भी आएंगे…
    • माओवादियों ने घात लगाकर किए थे; इस हमले में 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे,अब 16 साल बाद सभी 10 आरोपी क्यों हुए बरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?