Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पेट्रोल-डीजल की बचत; यूनिट मूवमेंट के लिए अब ट्रेन का ज्यादा इस्तेमाल करेगी ये सेना…
    राष्ट्रीय

    पेट्रोल-डीजल की बचत; यूनिट मूवमेंट के लिए अब ट्रेन का ज्यादा इस्तेमाल करेगी ये सेना…

    By Tv36 HindustanMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारतीय सेना ने ईंधन की बचत और वाहनों की उम्र बढ़ाने के लिए अपनी यूनिट्स के मूवमेंट के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव करते हुए अब लंबी दूरी के साथ-साथ छोटी दूरी के लिए भी ट्रेनों का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

    देश के अलग अलग हिस्सों में तैनात भारतीय सेना की अलग अलग यूनिट के मूवमेंट के लिए अब ज्यादातर ट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत तो होगी ही साथ ही वक्त भी बचेगा। हर साल सेना की कई यूनिट एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर होती हैं और एक यूनिट के मूवमेंट में 40 से लेकर 70 तक गाड़ियों का इस्तेमाल होता है।

    पीएम की अपील के बाद सेना ने भी किया बड़ा बदलाव
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए और फ्यूल की बचत की जाए। सेना सूत्रों के मुताबिक इसका सेना की ट्रेनिंग या ऑपरेशनल तैयारियों में कोई फर्क नहीं पड़ा है लेकिन पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने के लिए अब यूनिट के मूवमेंट में ट्रेन का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा।

    ढाई से तीन साल में बदलती है यूनिट की पोस्टिंग
    सेना की यूनिट की पोस्टिंग अमूमन ढाई से तीन साल में बदलती रहती है। यानी ढाई से तीन साल में यूनिट एक जगह से दूसरी जगह जाती है। अलग अलग आर्म की यूनिट के मूवमेंट के लिए बड़ी संख्या में गाड़ियों की जरूरत होती है। अगर एक छोटी यूनिट है तो उसके लिए करीब 40-50 गाड़ियों की जरूरत होती है।

    सेना की यूनिट में बड़ी संख्या में लगती हैं गाड़ियां
    बड़ी यूनिट है तो यह संख्या बढ़कर 60-70 भी हो जाती है। इसमें सामान ढोने के लिए बड़ी गाड़ियों के साथ ही ऑफिसर्स, जेसीओ के लिए अलग से गाड़ियां भी शामिल होती हैं। अगर यूनिट अपने उपकरणों के साथ दूसरी जगह जा रही है तो वीइकल की संख्या और बढ़ जाती है। हालांकि आमतौर पर यूनिट अपने उपकरण उसकी जगह ले रही दूसरी यूनिट को हैंडओवर करके जाती है। इन मूवमेंट में बड़ी संख्या में गाड़ियों का इस्तेमाल होता है।

    छोटी दूरी को लिए भी किया जाएगा ट्रेन का इस्तेमाल
    सूत्रों के मुताबिक अब ट्रेन के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। अभी 1000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर जाने के लिए ट्रेन का ही इस्तेमाल होता रहा है लेकिन अब कम दूरी के लिए भी ट्रेन के इस्तेमाल किया जाएगा। भारतीय सेना के पास अपनी मिलिट्री स्पेशल ट्रेन हैं।

    क्या होगा इससे फायदा
    ये कब और किस रूट पर जाएंगी इसका फैसला सेना ही करती है। हालांकि शेड्यूल की जानकारी रेलवे मंत्रालय को देनी होती है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक ट्रेन का ज्यादा इस्तेमाल करने से सिर्फ पेट्रोल- डीजल की ही बचत नहीं होगी बल्कि गाड़ियों का रन कम होने से वह भी ज्यादा वक्त तक इस्तेमाल की जा सकेंगी। ट्रेन के इस्तेमाल से वक्त भी बचेगा।

    Post Views: 125

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इनके साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक प्रदेश में एआई आधारित डिजिटल परिवर्तन और स्मार्ट गवर्नेंस को मिलेगी नई गति…
    Next Article स्मार्ट गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, गूगल प्रतिनिधियों के साथ CM की हाई लेवल मीटिंग, सरकारी सेवाएं होंगी और भी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    खनन माफियाओं पर सरकार सख्त, प्रदेश में जल्द शुरू होगी CM हेल्पलाइन, आज बंद रहेंगी ये दुकानें…

    May 20, 2026

    सूरत-चांदनी चौक से भी सस्ता है; यहां का बाजार लगता है सबसे बड़ा होलसेल मार्केट, जहां मात्र ₹50 में मिलती हैं साड़ियां…

    May 20, 2026

    झूठ बोलने में कांग्रेसी माहिर हैं; बस्तर से लौटते ही इन बड़े नेता पर भड़के सीएम साय, गृहमंत्री के बयान पर कसा था तंज…

    May 20, 2026

    स्मार्ट गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, गूगल प्रतिनिधियों के साथ CM की हाई लेवल मीटिंग, सरकारी सेवाएं होंगी और भी…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खनन माफियाओं पर सरकार सख्त, प्रदेश में जल्द शुरू होगी CM हेल्पलाइन, आज बंद रहेंगी ये दुकानें…
    • सूरत-चांदनी चौक से भी सस्ता है; यहां का बाजार लगता है सबसे बड़ा होलसेल मार्केट, जहां मात्र ₹50 में मिलती हैं साड़ियां…
    • झूठ बोलने में कांग्रेसी माहिर हैं; बस्तर से लौटते ही इन बड़े नेता पर भड़के सीएम साय, गृहमंत्री के बयान पर कसा था तंज…
    • स्मार्ट गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, गूगल प्रतिनिधियों के साथ CM की हाई लेवल मीटिंग, सरकारी सेवाएं होंगी और भी…
    • पेट्रोल-डीजल की बचत; यूनिट मूवमेंट के लिए अब ट्रेन का ज्यादा इस्तेमाल करेगी ये सेना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?