Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    मध्य प्रदेश

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    By Tv36 HindustanMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- किसानों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम मोहन यादव ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समय-सीमा को 23 मई से बढ़ाकर अब मई 28 मई 2026 तक कर दिया है. भोपाल के जंबूरी मैदान में एक बड़े सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जिन किसानों ने 23 मई तक अपना स्लॉट बुक कर लिया है, वे सभी अब आराम से 28 मई तक केंद्रों पर जाकर अपना गेहूं बेच सकेंगे. इस फैसले से उन किसानों को सबसे बड़ी राहत मिली है जो लंबी कतारों की वजह से अब तक अपनी फसल नहीं बेच पाए थे.

    इस साल मौसम की मार और किसानों की सहूलियत को देखते हुए सरकार ने तारीखों में कई बार बदलाव किया है. शुरुआत में सरकारी सेंटरों पर स्लॉट बुकिंग की आखिरी तारीख 30 अप्रैल रखी गई थी. बाद में इसे बढ़ाकर 9 मई किया गया और फिर 23 मई तक का मौका दिया गया. अब किसानों के पास गेहूं बेचने के लिए 28 मई तक का समय है.

    तारीख बढ़ाने के साथ-साथ सरकार ने गेहूं की क्वालिटी की शर्तों में भी किसानों को बहुत बड़ी ढील दी है. बेमौसम बारिश की वजह से जिन किसानों की फसल की चमक चली गई थी, उनका अब 50 प्रतिशत तक चमक विहीन गेहूं भी सरकारी केंद्रों पर खरीदा जाएगा. इसके अलावा, छोटे या सूकड़े दानों की लिमिट को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत और कटे-फटे या क्षतिग्रस्त दानों की लिमिट को बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है.

    गेहूं खरीदी के मामले में मध्यप्रदेश इस समय पूरे देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि देश के किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले सबसे ज्यादा किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने का काम एमपी सरकार ने किया है. अब तक सरकारी केंद्रों के जरिए 91 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की रिकॉर्ड तोड़ खरीदी पूरी की जा चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

    बीते साल में मध्यप्रदेश सरकार ने कुल 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की थी. लेकिन इस बार राज्य सरकार ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है. सरकार जिस तेजी से काम कर रही है, उसे देखकर लगता है कि इस बार 100 लाख टन से ज्यादा की खरीदी का ऐतिहासिक मुकाम जल्द हासिल कर लिया जाएगा.
    सीएम मोहन यादव ने बताया कि इस बार काम काफी बड़ा है और प्रशासन के सामने अनाज भंडारण, बारदाने, बेमौसम बारिश और माल को एक जगह से दूसरी जगह भेजने जैसी कई चुनौतियां का सामना करना पड़ा है. लेकिन इन दिक्कातों के बावजूद सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए संकल्पबद्ध है.

    सरकार का मानना है कि बेमौसम बारिश और खराब मौसम के चलते किसान परेशान थे, इसलिए नियमों में ये ढील और तारीखों को आगे बढ़ाना जरूरी थी. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार किसान, गरीब, युवा और महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की समस्याओं को हल करने और उनके कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है.

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Next Article गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?