Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में गिरेगा पारा…
    समाचार

    आज 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में गिरेगा पारा…

    By Tv36 HindustanMay 28, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश के कई राज्यों में मौसम सुहावना होने वाला है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक कई राज्यों में आईएमडी ने बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

    भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 20 घंटों के भीतर 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
    दिल्ली-एनसीआर में 8 डिग्री तक गिरेगा पारा
    राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 28 से 31 मई के बीच मौसम काफी सुहावना रहने वाला है। अधिकतम तापमान में 8 डिग्री और न्यूनतम में 6 डिग्री तक की कमी आ सकती है। 28 और 29 मई को हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
    उत्तर प्रदेश और बिहार में करवट लेगा मौसम
    यूपी के लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज जैसे जिलों में 28 से 31 मई के दौरान बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। खास तौर से 29 मई को कई जिलों में ओलावृष्टि और 70 किमी की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है। पटना मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान जताया है। राज्य के उत्तर-मध्य और पूर्वोत्तर भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    राजस्थान में गर्मी का ‘टॉर्चर’ और हल्की राहत
    राजस्थान फिलहाल भीषण लू की चपेट में है। एक तरफ जहां श्री गंगानगर में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, 28 और 29 मई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से मामूली राहत मिल सकती है।

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    दिल्ली 41°C 26°C
    जयपुर 44°C 30°C
    भोपाल 42°C 29°C
    लखनऊ 38°C 34°C
    शिमला 30°C 18°C
    पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट जारी
    उत्तराखंड में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। शिमला, कुल्लू, श्रीनगर और रामबन जैसे इलाकों में 29-30 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हैदराबाद समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 29 मई से तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
    मानसून का लेटेस्ट अपडेट भी जान लीजिए
    केरल में मानसून ने अभी आधिकारिक दस्तक नहीं दी है, लेकिन यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 2 से 3 दिनों में इसके और सक्रिय होने की उम्मीद है।

    Post Views: 490

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजधानी में ईद-उल-अजहा की रौनक, जारी हुई गाइडलाइन और प्रशासन की अपील…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    राजधानी में ईद-उल-अजहा की रौनक, जारी हुई गाइडलाइन और प्रशासन की अपील…

    May 28, 2026

    कांग्रेस हाईकमान के आगे झुके सिद्दारमैया, इस्तीफे पर बनी सहमति, जानिए ब्रेकफास्ट मीटिंग में ये हुआ खास…

    May 28, 2026

    त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है बकरीद, जानिए इसका ये धार्मिक संदेश…

    May 28, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से पर्यावरण प्रदूषण रोकना है – सीईओ जिला पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम पर हुई कार्यशाला…

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में गिरेगा पारा…
    • राजधानी में ईद-उल-अजहा की रौनक, जारी हुई गाइडलाइन और प्रशासन की अपील…
    • कांग्रेस हाईकमान के आगे झुके सिद्दारमैया, इस्तीफे पर बनी सहमति, जानिए ब्रेकफास्ट मीटिंग में ये हुआ खास…
    • त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है बकरीद, जानिए इसका ये धार्मिक संदेश…
    • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से पर्यावरण प्रदूषण रोकना है – सीईओ जिला पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम पर हुई कार्यशाला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?