Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार
    मध्य प्रदेश

    सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

    By Tv36 HindustanJune 27, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:–जापान में 29 मई से 6 जून तक हुआ था अंडर-18 पुरुष-महिला हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- भारतीय हॉकी टीम में एमपी का बढ़ता प्रतिनिधित्व एक उपलब्धि

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 जून को पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में मध्यप्रदेश बढ़ता प्रतिनिधित्व एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अन्य अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार खिलाड़ियों को पूरा प्रोत्साहन देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने निवास पर भेंट के लिए आए अंडर 18 पुरुष और महिला हॉकी एशिया कप-2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। इस टूर्नामेंट का आयोजन जापान के काकामिगाहारा शहर में 29 मई से 6 जून 2026 तक किया गया था। पदक विजेता पुरुष और महिला खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश सरकार ने प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सिवनी और बड़वानी के खिलाड़ियों में से कुछ खिलाड़ी बहुत साधारण परिवार से हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर इन खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। निश्चित ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आने वाले एशियाई खेलों में इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश जो कभी हॉकी में कई ओलंपियन दे चुका है, कुछ वर्ष इस खेल में पीछे रहा, लेकिन अब हरियाणा जैसे राज्यों के समान अग्रणी हो रहा हैं। वहीं, खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जापान में हुए टूर्नामेंट के लिए समीर दाद जैसे कोच खिलाड़ियों को दक्ष बनाने में लगे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदक विजेता खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी लिया।

    टूर्नामेंट से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

    • अंडर 18 पुरुष-महिला हॉकी एशिया कप में पुरुष वर्ग में एशिया के नौ देश (भारत, कोरिया, जापान, चीनी- ताइपे, कजाकिस्तान, मलेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन) एवं महिला वर्ग में एशिया के आठ देश (भारत, कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, चीन, जापान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश) ने भाग लिया।
    • प्रतियोगिता में भारत की 18 सदस्यीय बालक-बालिका हॉकी टीम ने भाग लिया।
    • भारतीय बालक हॉकी टीम में मप्र राज्य पुरुष हॉकी अकादमी, भोपाल के 6 बालक खिलाड़ी सदस्य रहे तथा स्वर्ण पदक अर्जित किया।
    • भारतीय बालिका हॉकी टीम में मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर की 4 बालिका खिलाड़ी सदस्य रही तथा कांस्य पदक अर्जित किया।
    • मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी नौसीन नाज ने प्रतियोगिता में 12 गोल कर टूर्नामेन्ट की ‘टॉप स्कोरर’ बनने का गौरव प्राप्त किया।
    • मप्र राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी आयुष रजक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट गोलकीपर अवार्ड’ प्राप्त किया ।
    • मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ग बालक के हॉकी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 3 लाख प्रति खिलाड़ी एवं बालिका वर्ग के हॉकी कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 1 लाख प्रति खिलाड़ी प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।

    इन खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व
    पुरुष खिलाड़ी :- आयुष रजक, पिता स्व अनिल रजक, जिला जबलपुर, स्वर्ण पदक। अंश बहुत्रा, पिता नीरज बहुत्रा, जिला नर्मदापुरम, स्वर्ण पदक। करन गौतम, पिता मनोज गौतम, जिला उमरिया, स्वर्ण पदक। अवि माणिपुरी, पिता जितेन्द्र माणिपुरी, जिला भोपाल, स्वर्ण पदक। सिद्धार्थ बेन, पिता लेखराम बेन, जिला जबलपुर, स्वर्ण पदक। गाजी खान, पिता महबूब खान, जिला नर्मदापुरम, स्वर्ण पदक।

    महिला खिलाड़ी:- नौसीन नाज, पिता अहफाज खान, जिला सिवनी, कांस्य पदक। महक परिहार, पिता महरवान सिंह परिहार, कांस्य पदक। स्नेहा दावड़े , पिता राजेश दावड़े , जिला बड़वानी, कांस्य पदक। नम्मी गीताश्री, पिता नम्मी ताताराव, तिम्मापुरम, विशाखपट्टनम (आन्ध्रप्रदेश), कांस्य पदक।

    Post Views: 255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की इस ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में होंगे शामिलग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद…
    Next Article नशे के खिलाफ कानूनी जागरूकता करतला सकदुकला में विधिक सेवा प्राधिकरण का जन जागरण अभियान….
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…

    June 28, 2026

    प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

    June 28, 2026

    12 विभाग अपने पास रखना बड़ी गलती’, CM मोहन यादव को पूर्व सीएम की चेतावनी, बोले- अधिकारी गलती करेगा, फंसेंगे आप…

    June 28, 2026

    सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…
    • प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
    • 12 विभाग अपने पास रखना बड़ी गलती’, CM मोहन यादव को पूर्व सीएम की चेतावनी, बोले- अधिकारी गलती करेगा, फंसेंगे आप…
    • सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
    • लिवर को रखना है फिट तो आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?