धमतरी, 13 मार्च। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक के.देव राजू के द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने एंव दुर्घटना रहित यातायात व्यवस्था बनाने यातायात स्टॉफ के साथ वाहन चालको को यातायात नियमो का पालन करने कि समझाईश देकर शराब सेवन कर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई ।
कार्यवाही दौरान यातायात पुलिस द्वारा शराब सेवन कर चलने वाले 06 वाहन पर , खतरनाक ढंग से चलने वाले 16 वाहन पर एवं अधिक भार लेकर चलने वाले 01 वाहन पर कार्यवाही की गई।
जिले के थाना रूद्री , भखारा , अर्जुनी , कुरूद , केरेगांव , मगरलोड , के द्वारा भी शराब सेवन पर 04 , खतरनाक ढंग से वाहन चलन पर 03 एवं तीन सवारी पर 02 कुल 31 प्रकरण तैयार कर दिनांक 12.03.2022 को आयोजित लोक अदालत पर पेश किया गया जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा सभी वाहनों से 1,39,300 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । यातायात पुलिस धमतरी सभी वाहन चालको से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाये यातायात नियमों का पालन करे शराब सेवन कर चलने वाले वाहन चालको पर निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जावेगी।