Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन रत्नों को पहनते ही बदल जाएगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल
    जीवन शैली

    इन रत्नों को पहनते ही बदल जाएगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    प्राचीन शास्त्रो के अनुसार रत्नों व उपरत्नों की संख्या 84 मानी गयी है लेकिन सभी रत्नों में केवल नौ रत्न ऐसे है जिन्हें नवरत्न की संज्ञा दी गयी है, जैसे :- माणिक, मोती, मूंगा, पन्ना, पुखराज, हीरा, नीलम, गोमेद, लहसुनिया इन नवरत्नों के अलावा जितने भी रत्न है उन्हें उपरत्न माना गया हैं। रत्नों का इंसान के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। प्राचीन काल से ही रत्नों के प्रभाव के विषय में मनुष्य के मन में जिज्ञासा रही है कि रत्न कि उत्पत्ति कैसे हुई एवं रत्नों का मनुष्य जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है। विभिन्न पुराणों तथा ग्रंथो में अनेक प्रकार के वर्णन है इसमें पौराणिक धार्मिक आधार है तथा दूसरा वैज्ञानिक आधार है। पौराणिक धार्मिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने जब राजा बलि से तीन पग धरती (पृथ्वी) का दान लिया तब तीसरा चरण राजा बलि के शरीर पर रखा जिससे राजा बलि का पूरा शरीर रत्न-मय हो गया। इसके उपरांत राजा इन्द्र ने बलि के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। राजा बलि के शरीर के इन्हीं टुकड़ो से रत्नों की उत्पत्ति मानी गयी है। रत्नों का अपना ही संसार है, कुछ रत्न ऐसे हैं जो ग्रह दोष खत्म करते हैं और कुछ रत्नों को पहनने से भाग्योदय हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे रत्नों के बारे में जो व्यक्ति को मालामाल बनाते हैं।
    पन्ना रत्न
    पन्ना रत्न धारण करने से बुद्धि तेज होती है और किसी भी काम की अनिश्चितता निश्चितता में बदल जाती है। रत्न शास्त्र के अनुसार जिस घर में पन्ना होता है वहां धन की वृद्धि होती है। व्यापारियों को पन्ना पहनने से लाभ होता है। इसे धारण करने से स्मरण शक्ति तेज होती है। पन्ना धारण करने वाले का करियर में तरक्की और धन-लाभ में भी उपयोगी है। पन्ना धारण करते समय जातक को यह ध्यान रखना चाहिए कि पन्ना के साथ मोती, मूंगा और पुखराज जैसे रत्न न धारण करें अन्यथा यह विपरीत परिणाम देगा।
    नीलम रत्न
    रत्न शास्त्र के अनुसार नीलम रत्न का संबंध शनि से होता है। शनिदेव का मनपसंद रत्न नीलम को हर कोई व्यक्ति ऐसे ही नहीं पहन सकता। ज्योतिशास्त्र के अनुसार, नीलम जब किसी व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम देता है तो कुछ ही दिनों में वह उस व्यक्ति को सुख-संपदा और ऐश्वर्य से परिपूर्ण बना देता है। नीलम जिनके लिए अनुकूल और शुभ होता है उन्हें धारण करते ही शुभ फल देने लगता है। सबसे पहले तो स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो उससे राहत मिलनी शुरू हो जाती है। नीलम शुभ होने पर धारण करने वाले व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलने के साथ नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत भी शुरू हो जाते हैं। जन्म कुंडली में शनि की महादशा विपरीत हो तो उसके लिए नीलम बेहद शुभ होता है। नीलम पहनते ही कमजोर शनि का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
    टाइगर रत्न
    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न शास्त्र में टाइगर रत्न को सबसे प्रभावशाली माना जाता है। यह पीले रंग का धारियों दार रत्न होता है। इस रत्न की बनावट और प्रभाव के कारण इस रत्न को टाइगर रत्न कहा जाता है। यह रत्न आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करता है और जीवन में सफलता दिलाने में सहायक होता है। माना जाता है कि टाइगर रत्न को धारण करने से भाग्य जाग्रत होता है, जिससे आपकी निजी और आर्थिक सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही करियर में बेशुमार तरक्की भी दिलाता है।
    जेड स्टोन
    रत्न शास्त्र के अनुसार व्यापार करने वालों के लिए हरा जेड स्टोन धारण करना शुभ रहता है। यदि कोई जातक नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो हरे रंग का जेड स्टोन धारण करना चाहिए। यह रत्न काम के प्रति एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है और आर्थिक रुप से मजबूती भी प्रदान करता है। धन-समृद्धि के लिए भी इस रत्न को उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही जॉब और बिजनेस में तरक्की के लिए हरे रंग का जेड स्टोन पहनना बहुत ही लाभदायक है। यह पदोन्नति-सम्मान और पैसा सब कुछ दिलाता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन करने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है
    Next Article हैवी ईयररिंग्स को पहनते समय रखें इन बातों को ध्यान, मिलेगा स्टाइलिश लुक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर क्यों 36 गुण मिलने के बाद भी टूट जाते हैं रिश्ते कुंडली मिलान से पहले जरूर देखें ये 2 दोष…

    May 9, 2026

    गर्भ से अंतिम संस्कार तक, हिंदू धर्म के 16 संस्कार ऐसे निभाते हैं जीवनभर साथ…

    May 8, 2026

    आज के राशिफल आज का दिन खास शनि देव की कृपा से इन राशियों की खुलेगी किस्मत…

    May 2, 2026

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन…
    • BSF फेंसिंग से आयुष्मान योजना तक, शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले…
    • विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा यह नया सॉफ्टवेयर…
    • पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर इतने % टूटे; एक साल सोना न खरीदने को कहा गया; डिमांड 10% तक घट सकती है…
    • अब देरी नहीं चलेगी; जमानत याचिकाओं पर SC हुआ सख्त, सभी HC को दी डेडलाइन तय करने की हिदायत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?