Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खुशखबरी! भारत में आज लॉन्च होगा Redmi 10, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जानिए क्या हो सकती है कीमत…
    राष्ट्रीय

    खुशखबरी! भारत में आज लॉन्च होगा Redmi 10, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जानिए क्या हो सकती है कीमत…

    By Tv 36 HindustanMarch 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



    कंपनी इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है. हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. कंपनी पिछले कुछ दिनों से इस फोन को टीज कर रही है. स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जा सकता है. ब्रांड का दावा है कि हैंडसेट पिछले जनरेशन के डिवाइस के मुकाबले 2 गुना तेज होगा. कंपनी ने इसके लिए माइक्रो साइट जारी कर दी है, जिससे इसके कुछ फीचर्स की जानकारी मिलती है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

    Redmi 10- लॉन्च और कीमत
    रेडमी का यह फोन बजट सेगमेंट में लॉन्च होगा. वैसे इसकी कीमत की जानकारी तो फिलहाल नहीं है, लेकिन ब्रांड इसे एंट्री लेवल सेगमेंट में लॉन्च कर सकता है. बता दें कि कंपनी ने Redmi 9 स्मार्टफोन को साल 2020 में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. वहीं Redmi 10 Prime को ब्रांड ने 12,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था.

    उम्मीद है कि नए डिवाइस को कंपनी इन दोनों के बीच में लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने Flipkart पर इसकी माइक्रो साइड भी जारी कर दी है, जिससे साफ है कि हैंडसेट फ्लिपकार्ट और mi.com पर उपलब्ध होगा. कंपनी स्मार्टफोन को 12 बजे लॉन्च करने वाली है.

    क्या हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स?
    माइक्रोसाइट के मुताबिक, Redmi 10 में वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलेगा. स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर दिया मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि हैंडसेट में 6nm वाला चिपसेट होगा. हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. कंपनी ने इस फोन का डिजाइन भी टीज किया है, जो नाइजीरिया में लॉन्च हुए Redmi 10C जैसा ही है. कंपनी इस फोन को भारत में Redmi 10 के नाम से लॉन्च कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो हमें इसके फीचर्स में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

    नाइजीरिया में लॉन्च हुए Redmi 10C में कंपनी ने 6.71-inch की स्क्रीन दी है. फोन Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें स्कॉयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जो रियर फिंगरप्रिंट सेंसर तक फैला हुआ है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. हैंडसेट 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज ऑप्शन में आता है.

    स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं. हैंडसेट Android 11 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है. इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है,

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article17/3/2022 राशिफल: होली से पहले ही चमक जाएगा इन राशियों का भाग्य, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल…
    Next Article मध्य प्रदेश के बैतूल में चलती वॉल्वो बस में अचानक आग लगने से मच हड़कंप…40 यात्री थे सवार… बस पूरी तरह जल कर खाक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?