Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका अलका याज्ञनिक आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रही हैं
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका अलका याज्ञनिक आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रही हैं

    By Tv 36 HindustanMarch 20, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका अलका याज्ञनिक आज 56 वर्ष की हो गयी। अलका का जन्म कोलकाता में 20 मार्च 1966 को एक मध्यम वर्गीय गुजराती परिवार में हुआ। उनकी मां शुभा याज्ञनिक शास्त्रीय संगीत गायिका थी। घर में संगीत का माहौल होने के कारण अलका याज्ञनिक की रूचि भी संगीत की ओर हो गई और वह महज छह वर्ष की उम्र से ही अपनी मां से संगीत की शिक्षा लेने लगीं।अलका ने पार्श्वगायिका के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत महज छह वर्ष की उम्र में कोलकाता आकाशवाणी से की जहां वह भजन गाया करती थीं। जब वह महज 10 वर्ष की थीं तभी उनकी मां उन्हें लेकर मुंबई आ गई। जहां उनकी मुलाकात महान निर्माता निर्देशक राजकपूर से हुई।
    राजकपूर ने अलका के गाने से प्रभावित होकर उन्हें संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलने की सलाह दी। लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल भी अलका के पार्श्वगायन से काफी प्रभावित हुए और उनसे कहा कि अभी उनकी उम्र अभी काफी कम है। वह अभी बतौर डबिंग कलाकर काम कर ले बाद में वयस्क होने पर वे उन्हें पार्श्वगायिका के रूप में काम करने का मौका देंगे।
    अलका ने पार्श्वगायिका के रूप में अपने सिने कैरियर की शुरूआत 1979 में प्रदर्शित फिल्म ‘पायल की झंकार’ से की। इस फिल्म में उन्हें एक गीत की कुछ पंक्तियां गाने का अवसर मिला। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘हमारी बहू अलका’ में भी पार्श्वगायन का अवसर मिला लेकिन कमजोर पटकथा और दोयम दर्जे के संगीत के कारण यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई।लगभग दो साल तक मुंबई में रहने के बाद अलका पार्श्वगायिका बनने के लिए संघर्ष करने लगीं। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। इस बीच अलका याज्ञनिक को 1981 में प्रदर्शित फिल्म ‘लावारिस’ में पार्श्वगायन का मौका मिला।
    अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म लावारिस में अलका ने मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है ..गीत गाया जो श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इस गीत की सफलता के बाद अलका पार्श्वगायिका के रूप में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई लेकिन उन्हें अब तक वह मुकाम हासिल नहीं हुआ था जिसके लिए वह सपनों के शहर मुंबई आई थीं।लगभग आठ वर्ष तक मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में एन चंद्रा की अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म ‘तेजाब’ में अपने गीत एक दो की सफलता के बाद वह पार्श्वगायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गईं।
    वर्ष 1989 में अलका के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ प्रदर्शित हुई जिसमें उन्होंने उदित नारायण के साथ ऐ मेरे हमसफर, अकेले है तो क्या गम है और गजब का है दिन सोंचो जरा. .जैसे सुपरहिट युगल गीत गाए जो श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए।इन फिल्मों की सफलता के बाद अलका को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए। वर्ष 1994 उनके सिने कैरियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी सुपरहिट फिल्म ‘हम है राही प्यार के’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म के लिये उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके बाद 1999 में प्रदर्शित फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    अलका अपने सिने कैरियर में अब तक सात बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, काजोल और जूही चावला जैसी नामचीन अभिनेत्रियों की आवाज कही जाने वाली अलका ने चार दशक से भी ज्यादा लंबे कैरियर में हिन्दी के अलावा अवधी, गुजराती, उड़िया, राजस्थानी, नेपाली, बंगला, भोजपुरी, पंजाबी, मराठी, तेलुगू, तमिल, मणिपुरी, अंग्रेजी और मलयालम फिल्मों के गीतों के लिए भी अपना स्वर दिया है।अलका याज्ञनिक अब तक 25 भाषाओं में 20 हजार से अधिक गीत गा चुकी हैं। अलका आज भी फिल्म और संगीत जगत को अपनी दिलकश आवाज के जरिये सुशोभित कर रही हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछुईखदान के सीईओ प्रकाश चंद तारम की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी सहित अस्पताल में भर्ती
    Next Article शेन वार्न का मेलबोर्न में किया गया अंतिम संस्कार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    किंग खान का ग्लोबल दबदबा बरकरार, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में फिर हुए शामिल …

    March 12, 2026

    RSS का ‘पानीपत मंथन’, जुटेंगे संघ के 1489 दिग्गज शताब्दी वर्ष के लिए तैयार हो रहा है ये ‘महाप्लान’…

    March 11, 2026

    ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

    March 10, 2026

    योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?