
रायपुर। इस बार हज पर जाने वालों से 22 अप्रैल तक आवेदन मंगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी आफ़ इंडिया भारत सरकार के सर्कुलर 12 से प्राप्त सूचना के अनुसार हज और उमराह मंत्रालय सऊदी अरब ने हज 2022 की घोषणा करते हुए नियमावली का निर्धारण किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश से हज जाने के इच्छुक आवेदक 22 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया भारत सरकार के सर्कुलर के अनुसार हज यात्रियों की उम्र 65 या उससे कम होनी चाहिए। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन का मुख्य टीकाकरण पूर्ण होना तथा सऊदी अरब में बाहर के मुल्कों से आने वाले हज यात्रियों को प्रस्थान के 72 घंटों के भीतर किए गए कोविड-19 पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। छत्तीसगढ़ में पांच दिनों से कीमतें स्थिर सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी हज यात्रियों को सऊदी हुकूमत द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करना और हज की रस्में अदा करते समय अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा।ये होंगे अपात्रनियमावली के मद्देनजर हज कमेटी आफ़ इंडिया भारत सरकार द्वारा हज गाइडलाइन जारी की गई है जिसके अनुसार- हज 2022 के लिए आवेदन किए ऐसे आवेदक जो 30 अप्रैल 2022 की स्थिति में 65 वर्ष की आयु से ऊपर हैं वे अपात्र होंगे। ऐसे आवेदकों की महिला सह यात्री जिनके वे एकमात्र मेहरम है तथा ऐसी महिला सहयात्री जो उनकी कंपैनियन है, उनकी भी हज सीट निरस्त होगी।2022 के लिए इच्छुक हज यात्रियों द्वारा आनलाइन हज आवेदन 22 अप्रैल 2022 तक निम्नलिखित शर्तों पर किए जा सकते हें:- 22 अप्रैल या उससे पूर्व जारी किया हुआ व 31 दिसंबर 2022 तक की वैधता युक्त पासपोर्ट धारक वे आवेदक जो 30 अप्रैल 2022 की स्थिति में 65 वर्ष या उससे कम उम्र के हैं और सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन का मुख्य टीकाकरण पूर्ण कर लिए हैं, उन महिला हज यात्रियों के नए मेहरम साथी के रूप में जो पहले से ही हज 2022 के लिए आवेदन कर चुकी हैं, लेकिन उनके वर्तमान मेहरम अधिक उम्र के कारण अपात्र हैं, जो इन नियमों के अनुसार, हज करते समय अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए तैयार हैं।