Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हज पर जाने के लिए 22 अप्रैल तक करें आवेदन, 65 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए यात्रियों की उम्र………
    Uncategorized

    हज पर जाने के लिए 22 अप्रैल तक करें आवेदन, 65 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए यात्रियों की उम्र………

    By Tv 36 HindustanApril 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। इस बार हज पर जाने वालों से 22 अप्रैल तक आवेदन मंगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी आफ़ इंडिया भारत सरकार के सर्कुलर 12 से प्राप्त सूचना के अनुसार हज और उमराह मंत्रालय सऊदी अरब ने हज 2022 की घोषणा करते हुए नियमावली का निर्धारण किया है। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश से हज जाने के इच्छुक आवेदक 22 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है। छत्‍तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया भारत सरकार के सर्कुलर के अनुसार हज यात्रियों की उम्र 65 या उससे कम होनी चाहिए। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन का मुख्य टीकाकरण पूर्ण होना तथा सऊदी अरब में बाहर के मुल्कों से आने वाले हज यात्रियों को प्रस्थान के 72 घंटों के भीतर किए गए कोविड-19 पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। छत्‍तीसगढ़ में पांच दिनों से कीमतें स्थिर सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी हज यात्रियों को सऊदी हुकूमत द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करना और हज की रस्में अदा करते समय अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा।ये होंगे अपात्रनियमावली के मद्देनजर हज कमेटी आफ़ इंडिया भारत सरकार द्वारा हज गाइडलाइन जारी की गई है जिसके अनुसार- हज 2022 के लिए आवेदन किए ऐसे आवेदक जो 30 अप्रैल 2022 की स्थिति में 65 वर्ष की आयु से ऊपर हैं वे अपात्र होंगे। ऐसे आवेदकों की महिला सह यात्री जिनके वे एकमात्र मेहरम है तथा ऐसी महिला सहयात्री जो उनकी कंपैनियन है, उनकी भी हज सीट निरस्त होगी।2022 के लिए इच्छुक हज यात्रियों द्वारा आनलाइन हज आवेदन 22 अप्रैल 2022 तक निम्नलिखित शर्तों पर किए जा सकते हें:- 22 अप्रैल या उससे पूर्व जारी किया हुआ व 31 दिसंबर 2022 तक की वैधता युक्त पासपोर्ट धारक वे आवेदक जो 30 अप्रैल 2022 की स्थिति में 65 वर्ष या उससे कम उम्र के हैं और सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन का मुख्य टीकाकरण पूर्ण कर लिए हैं, उन महिला हज यात्रियों के नए मेहरम साथी के रूप में जो पहले से ही हज 2022 के लिए आवेदन कर चुकी हैं, लेकिन उनके वर्तमान मेहरम अधिक उम्र के कारण अपात्र हैं, जो इन नियमों के अनुसार, हज करते समय अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए तैयार हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस…..
    Next Article अपने पति के अत्याचारों से तंग आकर उसे मौत के घाट उतार दिया:जाने वजह क्या थी,
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तरक्की की राह रोक देती हैं ये 5 गलत आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताया इनसे बचने का ये तरीका…
    • अगर बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, एनीमिया का हो सकता है संकेत…
    • PM के लिए ऐतिहासिक है सेशेल्स दौरा, जानिए किन-किन समझौतों पर लगी है मुहर…
    • मुख्यमंत्री साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार…
    • ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?