लुधियाना , नौ अक्टूबर पंजाब के लुधियाना में एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने अपनी महिला किरायेदार के कमरे में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला की बेटी को पिस्तौल से जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने कहा कि वह यहां मुंडियां खुर्द कॉलोनी में अपने पति और बेटी के साथ किराए के कमरे में रहती है।
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर, उसका मकान मालिक, एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुरदीप सिंह बाजवा उसके कमरे में घुसा और पिस्तौल निकाली तथा बिस्तर पर सो रही उसकी बेटी पर तान दी।