दिल्ली:- बवाना इलाके से एक बेहद ही हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली महज तीन साल की नर्सरी की छात्रा के साथ स्कूल बस के ही ड्राइवर द्वारा यौन शोषण किए जाने की सनसनीखेज वारदात उजागर हुई है। आरोपी ड्राइवर मासूम बच्ची की नादानी का फायदा उठाकर उसे लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को स्कूल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया है।
चॉकलेट का लालच देकर की घिनौनी हरकत
इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो करीब 8 महीने से स्कूल में बस चलाने का काम कर रहा था। जांच में पुलिस के सामने जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। आरोपी विकास पहले से ही पूरी प्लानिंग के साथ घूमा करता था। वह हमेशा अपनी जेब में चॉकलेट रखता था ताकि मासूम बच्ची को आसानी से बहला-फुसला सके। जब भी तीन साल की यह बच्ची स्कूल के बाथरूम में जाती, आरोपी दबे पांव उसका पीछा करता था। वहां वह बच्ची को चॉकलेट देता और फिर सीढ़ियों के नीचे ले जाकर उसके साथ गंदी हरकतें (यौन शोषण) करता था।
