नई दिल्ली;– खरीफ सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रदेश को 46,500 टन अतिरिक्त डीएपी (डाय-अमोनियम फास्फेट) आवंटित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया है।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान राज्य की आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त डीएपी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए केंद्र ने अतिरिक्त आवंटन किया।
प्रदेश में खाद की समुचित व्यवस्था
राज्य में यूरिया की उपलब्धता पहले से पर्याप्त है और अतिरिक्त डीएपी मिलने से खरीफ सीजन के लिए खाद की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। इससे किसानों को उर्वरकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा और कृषि कार्य सुचारु रूप से जारी रहेंगे।

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया सहित सभी आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।