Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है बहुत नुकसान…
    समाचार

    रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है बहुत नुकसान…

    By Tv36 HindustanJuly 5, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– फलों का खाना अच्छा होता है, क्योंकि इनसे आपको कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व मिलते हैं, परंतु कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें रात में खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि वे कौन से फल हैं?

    कोई सा भी फल रात में नहीं खाना चाहिए: यदि आप यह सोचते हैं कि आपको रात में ही फल को खाने का वक्त मिलता है तो वह हानिकारक हो सकता है। दरअसल, सूर्यास्त के बाद फल खाने से आपकी नींद और पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। फल कार्ब्स युक्त होते हैं।

    उनका सेवन करने से आपकी ऊर्जा तो बढ़ती ही है, लेकिन ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है, जो सीधे आपकी नींद को बाधित करता है। सूर्यास्त के बाद बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जो कार्ब्स को आसानी से पचा नहीं सकता है।
    केला
    न्यूट्रिएंट्स से भरपूर केला खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन रात में केला खाने से नुकसान हो सकता है। केले में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण रात के समय खाने के कारण अपच की दिक्कत हो सकती है।

    तरबूज
    तरबूज का सेवन अक्सर गर्मी में किया जाता है, लेकिन ये फल शाम और रात में नहीं खाना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो रात में शरीर के तापमान को कम कर देती है। इसके अलावा, यह पेट में गैस और अपच जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए इसे दिन के समय खाना बेहतर होता है।
    अंगूर
    अंगूर में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो रात के समय पाचन तंत्र को परेशान कर सकती है। इसे खाने से रात में पेट भारी हो सकता है और नींद में भी बाधा पहुंच सकती है। इसलिए बेहतर है कि आप इसे दिन में खाएं।

    संतरा
    विटामिन सी से भरपूर संतरा बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। हालांकि, रात में संतरा बिलकुल नहीं खाना चाहिए। रात में संतरा खाने से गला खराब होने और सीने में जलन जैसी दिक्कत हो सकती है।

    अमरूद
    अमरूद विटामिन सी से भरपूर होने के कारण काफी फायदेमंद होते हैं। फलों में सबसे अधिक प्रोटीन अमरूद में पाया जाता है। ये फाइबर से भी भरपूर होते हैं, इसलिए रात में खाने से गला खराब होने और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
    अनानास
    अनानास भी संतरे की तरह एसिडिक फ्रूट है। रात में अनानास खाने से सीने में जलन और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
    क्या करें
    रात में हल्के और पचने में आसान फल खाएं, जैसे कि सेब, पपीता या जामुन। इन फलों में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं, जो रात के समय आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, रात को खाने से पहले पानी का सेवन करना भी अच्छा रहता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज…
    Next Article प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, खरीफ सीजन में नहीं होगी खाद की किल्लत, केंद्र सरकार ने दिया 46,500 टन अतिरिक्त डीएपी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    देवताओं के फल जामुन में समाए हुए हैं ये औषधीय गुण, महाभारत के आरण्यक पर्व में भी मिलता है जामुन के पेड़ का उल्लेख…

    July 5, 2026

    प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, खरीफ सीजन में नहीं होगी खाद की किल्लत, केंद्र सरकार ने दिया 46,500 टन अतिरिक्त डीएपी…

    July 5, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज…

    July 5, 2026

    आयुष्मान योजना में कथित अवैध वसूली वीडियो साक्ष्य के बाद SVM हॉस्पिटल पर जांच तेज, रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई…

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देवताओं के फल जामुन में समाए हुए हैं ये औषधीय गुण, महाभारत के आरण्यक पर्व में भी मिलता है जामुन के पेड़ का उल्लेख…
    • प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, खरीफ सीजन में नहीं होगी खाद की किल्लत, केंद्र सरकार ने दिया 46,500 टन अतिरिक्त डीएपी…
    • रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है बहुत नुकसान…
    • अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज…
    • आयुष्मान योजना में कथित अवैध वसूली वीडियो साक्ष्य के बाद SVM हॉस्पिटल पर जांच तेज, रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?